Premika Ka Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की अपने दिल के टूटने का दर्द साझा कर रही है. इस वीडियो में लड़की अपने प्रेमी के धोखे की कहानी सुना रही है और साथ ही अपनी भावनाओं को खुलकर बयां कर रही है. लड़की अपने शब्दों में कहती है, ‘ए बिट्टू, कैसा लगता है किसी को अकेले छोड़कर चले जाना?’ इस वीडियो को देखने के बाद कई लोग उसकी भावनाओं से खुद को जोड़ पा रहे हैं, वहीं कुछ लोग इस वीडियो पर मजाकिया रिएक्शन भी दे रहे हैं.
बिट्टू निकला धोखेबाज
वायरल वीडियो में लड़की बताती है कि उसने अपने प्रेमी के लिए क्या-क्या किया, लेकिन फिर भी वह उसके साथ नहीं रहा, वह आगे कहती है, ‘हम मरेंगे नहीं, हम मरने वाली लड़की नहीं हैं, हम बहुत जिद्दी हैं अंदर से.’ यह बयान लोगों के दिल को छू रहा है. लड़की का कहना है कि उसके प्रेमी ने उसे बहुत रुलाया, लेकिन एक दिन वही व्यक्ति खुद भी इस दर्द से गुजरेगा. लड़की के शब्दों से साफ झलकता है कि वह अंदर से बहुत टूटी हुई है, लेकिन टूटने के बाद भी मजबूत बनना चाहती है. हालांकि जिस तरह से वो वीडियो में बातें बता रही है लोगों की हंसी भी छूट रही है.
वायरल वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स के तरह-तरह के रिएक्शन आ रहे हैं. कई लोग उसकी भावनाओं को समझकर सहानुभूति जता रहे हैं. वहीं, कुछ लोग इस वीडियो को मजाकिया अंदाज में ले रहे हैं. ‘ए बिट्टू’ जैसी लाइनों को लोग मीम और जोक्स के रूप में शेयर कर रहे हैं. इस वीडियो ने जहां एक ओर ब्रेकअप के दर्द को उजागर किया, वहीं दूसरी ओर लोगों के बीच एक मजेदार चर्चा का विषय भी बना दिया. इसे @Clay_521 नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर अपलोड किया गया है. साफ कर दें कि वीडियो किसी प्रैंक का हिस्सा भी हो सकता है.
नोट: साफ कर दें कि इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है. इंडिया डॉट कॉम हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.