Premika Ka Video Premi Ko Premika Ne Peeta Couple Ka Video Google Trends Boy Went Restaurant With Another Girl Suddenly His Girlfriend Came See What Happened Next Omg Video Went Viral
Premika Ka Video: दूसरी लड़की संग रेस्टोरेंट में दावत उड़ा रहा था प्रेमी, पता चलते ही प्रेमिका ने बुखार छुड़ा दिया | देखें वीडियो
Premika Ka Video: वायरल हो रहे वीडियो में देख सकते हैं कि किस तरह प्रेमी दूसरी लड़की संग रेस्टोरेंट जाकर फंस गया. प्रेमिका ने आकर उसकी बुरी पिटाई कर दी.
Premika Ka Video: सोशल मीडिया पर यूं तो सैकड़ों हजारों की संख्या में वीडियो रोजाना अपलोड किए जाते हैं. मगर इनमें से कुछ ही ऐसे होते हैं जो सबके दिलों को जीत लेते हैं. कुछ नजारे ऐसे होते हैं जो लोगों को हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देते हैं. वहीं कुछ ऐसे भी दृश्य देखने को मिलते हैं जिन्हें देखकर आंखों पर यकीन ही नहीं होता कि ऐसा भी कुछ हो सकता है. ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है जो प्रेमी-प्रेमिका से जुड़ा हुआ है. इसमें प्रेमिका ने अपने प्रेमी को दूसरी लड़की के साथ रेस्टोरेंट में ही धर दबोचा. फ्रेम में आगे जो सीन कैद हुआ वो वाकई में चौंका देगा.
प्रेमिका ने कूटा प्रेमी को
ध्यान खींच रहे हैं वीडियो में देख सकते हैं कि रेस्टोरेंट में अलग-अलग टेबल पर कपल बैठा हुआ है. इतने में एक लड़की की एंट्री होती है और वह सीधा कॉर्नर वाली टेबल पर पहुंच जाती है. शुरुआत में सब कुछ सामान नहीं नजर आता है. मगर तभी लड़की टेबल पर बैठे लड़के पर चिल्लाना शुरू कर देती है और उसे सबके सामने पीटने लगती है. बाद में मामला साफ होता है कि लड़का गुस्सा दिखा रही लड़की का प्रेमी है और दूसरी लड़की संग रेस्टोरेंट में दावत उड़ाने पहुंचा था. मालूम होता है कि किसी ने इस बात की खबर लड़की तक पहुंचा दी कि उसका प्रेमी दूसरी लड़की से रेस्टोरेंट गया हुआ है.
पता चलते ही लड़की आग बबूला हो गई और प्रेमी को सबक सिखाने सीधा रेस्टोरेंट पहुंच गई. सामने प्रेमिका को देख लड़का बुरी तरह घबरा गया. उसे कुछ समझ ही नहीं आ रहा था कि वो क्या करे. गुस्से में दिख रही लड़की ने लड़के को रेस्टोरेंट में सबके सामने ही धो दिया. इतना ही नहीं उसने टेबल पर बैठी दूसरी लड़की को भी खूब फटकार लगाई. वीडियो को @gharkekalesh नाम के एक्स हैंडल पर शेयर किया गया है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.