फुटपाथ गाड़ी चलाने के लिए नहीं! पुणे में विदेशी टूरिस्टों ने बाइक सवारों का रास्ता रोका, Civic Sense दिखाने पर किया मजबूर

वायरल वीडियो में एक विदेशी नागरिक फुटपाथ से गाड़ी निकाल रहे बाइक सवारों के खड़े होकर विनम्रता से सिविक सेंसदिखाने पर मजबूर किया. यह वीडियो हर उस भारतीय के लिए एक सबक है जो ट्रैफिक जाम में पतली गली खोजते हैं.

Published date india.com Published: December 22, 2025 2:12 PM IST
Bike rider foreign tourist
Bike rider foreign tourist

Pune Foreign tourist bike rider Civic sense: लोग ट्रैफिक जाम से बचने के लिए शॉर्टकट ढूंढते हैं. इसके लिए सड़क के किनारे बनी फुटपाथ की मदद से वे अपनी गाड़ी को जाम से निकाल लेने की कोशिश करते हैं. हालांकि, एक विदेशी नागरिक को सिविक सेंस की यह अनदेखी नागवार गुजरी और उसने अपनी चुप्पी तोड़कर सड़क पर उतरने का फैसला किया. आइये जानते हैं कि जब उसने एक बाइक सवार को फुटपाथ से जाने पर टोका तो आगे क्या हुआ…

विदेशी पर्यटक ने रोका बाइक सवार का रास्ता

पुणे के पिंपरी-चिंचवाड़ स्थित सांगवी इलाके का रक्षक चौक अक्सर भीषण जाम की चपेट में रहता है. गुरुवार की शाम जब यहां ट्रैफिक थमा, तो एक बाइक सवार ने फुटपाथ को अपनी निजी सड़क समझकर उस पर गाड़ियां दौड़ाना शुरू कर दिया. वहां से पैदल गुजर रहे एक विदेशी पर्यटक ने जब देखा कि पैदल चलने वालों की जगह पर बाइकर्स का आतंक है, तो उन्होंने पीछे हटने के बजाय बीच रास्ते में खड़े होने का फैसला किया. पर्यटक ने बड़ी ही विनम्रता लेकिन अटूट सख्ती के साथ हर बाइक सवार को रोका और उन्हें सड़क पर वापस जाने के लिए मजबूर किया.

X पर वायरल हुआ वीडियो

@IndianTechGuide द्वारा एक्स (X) पर शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 6 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं. इस वीडियो में पुणे में विदेशी पर्यटक ने फुटपाथ पर बाइक चलाने वालों को रोककर उन्हें सिविक सेंस दिखाने पर मजबूर किया. इस वायरल वीडियो में एक भारतीय नागरिक को अपने ही देश में एक विदेशी पर्यटक नियमों का पालन करने की गुजारिश कर रहा है.

नियमों का खुद से पालन करें लोग

यह वीडियो हर उस भारतीय के लिए एक सबक है जो ट्रैफिक जाम में पतली गली खोजता है. अगर हम अपने ही शहर के फुटपाथों को पैदल यात्रियों के लिए सुरक्षित नहीं रख सकते, तो एक बड़ी समस्या है. वीडियो के कमेंट सेक्शन में एक कड़वा सच सामने आया. कई यूजर्स ने लिखा कि अगर कोई भारतीय नागरिक इन बाइकर्स को टोकता, तो शायद मारपीट की नौबत आ जाती. हमारे समाज में अपने ही देशवासी द्वारा दी गई सही सलाह को अक्सर अहंकार का मामला बना दिया जाता है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.