पंजाब बाढ़ त्रासदी के बीच वायरल हुआ मासूम बच्चे का वीडियो! किया ऐसा काम देखकर भावुक हुए लोग

Viral Video: पंजाब इस समय भीषण बाढ़ की चपेट में है. इसी बीच बाढ़ का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें बच्चे की दरियादिली देखकर लोग भावुक हो गए.

Published date india.com Updated: September 8, 2025 1:48 PM IST
email india.com By Anil email india.com twitter india.com | Edited by Anil email india.com twitter india.com
पंजाब बाढ़ त्रासदी के बीच वायरल हुआ मासूम बच्चे का वीडियो! किया ऐसा काम देखकर भावुक हुए लोग

Viral Video: पंजाब में बाढ़ के कारण हाहाकार मचा हुआ है, जिससे लाखों लोग विस्थापित हुए हैं और 1996 गांवों की 1.75 लाख हेक्टेयर जमीन बर्बाद हो गई है. इस संकट के विनाशकारी नजारे के वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार सामने आ रहे हैं और इसी बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक छोटा लड़का पानी की बोतल के बदले पैसे ऑफर कर रहा है.

वायरल वीडियो में, बचावकर्मी बाढ़ से ग्रसित इलाकों में जाकर मदद पहुंचाते दिखाई दे रहे हैं, तभी एक लड़का उनमें से एक को पानी की बोतल के लिए पैसे देता है.

वीडियो में दिखी बच्चे की दरियादिली

जैसे-जैसे वीडियो आगे बढ़ता है, वह आदमी कैमरे की तरफ 10 रुपये का सिक्का दिखाते हुए कहता है, उसने मुझे पानी की बोतल के लिए पैसे दिए. फिर वह आदमी पैसे लेने से मना कर देता है, लेकिन लड़का जिद करता रहता है.

Video यहां देखें:

इंस्टाग्राम पर @thelogicalindian नाम के यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि यह घटना पंजाब में हुई, जहां भारी मानसूनी बारिश के कारण भयंकर बाढ़ आ गई. वहीं बचावकर्मी ने देखा कि बच्चे ने अपने परिवार की मुश्किलों के बाद भी पैसे देने की कोशिश की. राहतकर्मी अमनप्रीत सिंह ने कहा कि बच्चे की मासूमियत हमें सच्ची इंसानियत की याद दिलाती है.

वीडियो देख भावुक हुए लोग

बच्चे की मासूमियत का ये वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. जिसके बाद यूजर्स के जमकर रिएक्शन भी आना शुरू हो गए, कई यूजर्स इस युवा लड़के की तारीफ करते हुए दिखें. एक यूजर ने लिखा कि अगली जेनरेशन में अभी भी उम्मीद बाकी है. एक और यूजर ने लिखा कि जाति-विहीन और सीमाओं-विहीन इंसानियत कितनी खूबसूरत चीज है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.