Python Video Giant Monster Snake Spotted Slithering On Ground Shocking Viral Footage Trending Wildlife News Latest Update
कमजोर दिल वाले दूर रहें: धरती पर फिसलता दिखा ‘जिंदा राक्षस’! साइज देखकर मचा हड़कंप | देखें वायरल वीडियो
Viral Video: धरती के रहस्यमयी जीवों में कभी-कभी ऐसा नजारा सामने आ जाता है कि देखने वालों के तो होश ही उड़ जाएं. सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक खौफनाक वीडियो वायरल है.
VIral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों ब्राजील का एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक विशालकाय अजगर सड़क पार कर रहा है और लोग डरते हुए भी वाहन रोककर उसे देख रहे हैं. वीडियो में सांप का आकार इतना बड़ा है कि देखकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं वो गोल घुमावदार चाल से सड़क क्रॉसिंग पर चढ़ रहा है और लोग फोन निकालकर वीडियो बना रहे हैं. सांप को रास्ता देते हुए वाहन रुके हुए हैं और कैप्शन में लिखा वेलकम टू ब्राजील जो साफ बताता है कि वहां ये आम नजारा है. ये वीडियो एक्स पर @AMAZlNGNATURE ने शेयर किया है जिसे 1.43 लाख लोग देख चुके हैं और 1.8 हजार लाइक्स मिल चुके हैं.
वीडियो में अजगर का साइज देखकर लोग हैरान हैं वो सड़क पर लहराते हुए पार कर रहा है और लोग वाहन रोककर दूर से ही घूर रहे हैं जैसे कोई जिंदा राक्षस हो. ब्राजील के जंगलों में ऐसे बड़े सांप आम हैं लेकिन शहर की सड़क पर ये नजारा डरावना लगता है और लोग सोच रहे हैं कि अगर ये किसी पर हमला कर दे तो क्या होगा. वीडियो में सांप धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है लेकिन उसकी मोटाई देखकर लगता है कि ये किसी को भी कुचल सकता है. सोशल मीडिया पर ये वीडियो ट्रेंड कर रहा है और लोग शेयर कर रहे हैं कि ब्राजील का एक आम दिन लेकिन भारत में तो ये सीन फिल्मों जैसा लगेगा.
यूजर्स के कमेंट्स ने बढ़ाई चर्चा
वीडियो पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई एक यूजर ने लिखा ब्राजील में विशाल सांप आम हैं दूसरा बोला ब्राजील का एक आम दिन. कोई कह रहा अन्य जगह सांप को मार देते तो कोई बोला कितना बड़ा है ये तो राक्षस लग रहा है. लोग डरते हुए भी वीडियो देख रहे हैं और शेयर कर रहे हैं कि प्रकृति का कमाल देखो. ये वीडियो साबित करता है कि जंगल के जानवर शहर में आ जाएं तो हड़कंप मच जाता है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.