Rafting Ka Video: ऋषिकेश में टूरिस्टों को दौड़ा-दौड़कर पीटने लगे राफ्टिंग गाइड, ऐसा बवाल शायद ही देखा हो | देखें वीडियो

Rafting Ka Video: सोशल मीडिया पर ऋषिकेश का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें टूरिस्टों संग गाइड की मारपीट हो रही है.

Published date india.com Updated: June 12, 2024 11:03 AM IST
Rafting Ka Video

Rafting Ka Video: उत्तराखंड का ऋषिकेश राफ्टिंग करने की चाहत रखने वालों के लिए पसंदीदा स्थान है. सीजन शुरू होते हैं यहां टूरिस्ट भारी संख्या में आते हैं और राफ्टिंग के मजे लेते हैं. राफ्टिंग से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी होते हैं. हालांकि इस बार जो वीडियो सामने आया है वो कुछ अलग ही लेवल का है. इसमें टूरिस्टों और राफ्टिंग गाइड के बीच भयंकर बवाल मचता नजर आ रहा है. देखते ही देखते नौबत मारपीट तक पहुंच गई. मारपीट की घटना किसी ने रिकॉर्ड करके सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. यह वीडियो अब अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर भी वायरल होने लगा है.

टूरिस्टों संग मारपीट

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देख सकते हैं कि राफ्टिंग प्वाइंट पर भीड़ इकट्ठा है. कुछ देर बाद पता चलता है कि वहां मारपीट हो रहा है. राफ्टिंग गाइड और टूरिस्टों में किसी बात को लेकर बहस हो गई. फिर क्या था गाइड टूरिस्टों पर बरस पड़े और उन्हें दौड़ा-दौड़कर पीटना शुरू कर दिया. इस दौरान कई टूरिस्ट भागते हुए नजर आए. मगर उनके पीछे-पीछे राफ्टिंग गाइड भी चप्पू लेकर भागते दिख रहे हैं. मौके पर भारी संख्या में भीड़ इकट्ठा हो गई. बीच पर ऐसा बवाल मचा जिसे शायद ही पहले कभी देखा गया हो.

यहां देखिए एक्स पर वीडियो को:

ऋषिकेश में हुआ बवाल

बताया जा रहा है कि ‘ब्रह्मपुरी राफ्टिंग पॉइंट’ पर गाइडों और टूरिस्टों के बीच झड़प हुई. कभी लोगों का कहना है पैसों या सुरक्षा नियमों को लेकर पहले बहस हुई होगी और देखते ही देखते यह बहस मारपीट में बदल गई. घटना में कई लोग घायल भी हुए हैं. इस वीडियो को @gharkekalesh नाम के एक्स हैंडल पर अपलोड किया गया है. एक मिनट पांच सेकेंड का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस पर नेटिजन्स के खूब रिएक्शन भी आ रहे हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.