
Nandan Singh
नंदन सिंह ने पत्रकारिता में करियर की शुरुआत साल 2015 में ईनाडु डिजिटल यानी ईटीवी (हैदराबाद) से की. यहां इन्होंने बतौर कॉपी राइटर करीब 10 महीनों तक काम किया. सीखने ... और पढ़ें
Rafting Ka Video: देश में कई जगहों पर राफ्टिंग होती है लेकिन सबसे ज्यादा ऋषिकेश ही मशहूर है. यहां ऊंची-ऊंची उठती लहरों में लोग राफ्टिंग करने पहुंचते हैं. कुछ लोगों के लिए ये पल काफी यादगार बन जाता है तो कुछ को लेने के देने पड़ जाते हैं. अभी इसी तरह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें एक शख्स का अचानक बैलेंस बिगड़ जाता है और फिर वो सीधा पानी में पलट जाता है. फ्रेम में इसके बाद जिस तरह का नजारा कैद हुआ उसने सबके होश फाख्ता कर दिए. इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
राफ्टिंग के दौरान कैप्टन सबको गाइड करता है और मुश्किलों के लिए पहले ही तैयार कर देता है. मगर कुछ लोग ज्यादा ही एडवेंचर करने के चक्कर में कैप्टन की बातों को अनसुना कर देते हैं. फिर परिणाम में जो कुछ भी सामने आता है सभी दहल उठते हैं. वायरल हो रहे राफ्टिंग के इस वीडियो में देख सकते हैं कि एक टीम राफ्टिंग के मजे ले रही थी लेकिन तभी ऊंची लहरें उठ पड़ीं. वोट में बैठे एक शख्स का बैलेंस बिगड़ गया और वो सीधा पानी में जा गिरा. काफी देर तक वो किसी को पानी में दिखा ही नहीं. सभी परेशान हो उठे. कुछ देर बाद शख्स पानी के अंदर से बाहर आ गया. कैप्टन ने उसकी ओर रस्सी फेंकी जिसकी बाद वो वापस वोट पर आ सका.
सही Adventure हो गया भाई का तो
😲😲😲😲😲😲😲 pic.twitter.com/AWUCxZFtit— HasnaZarooriHai🇮🇳 (@HasnaZaruriHai) May 9, 2024
इस तरह शख्स के लिए राफ्टिंग करना भारी पड़ गया. इसका वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर भी वायरल होने लगा है. इसे @HasnaZaruriHai नाम के एक्स हैंडल पर अपलोड किया गया है. चंद सेकेंड के इस वीडियो को हजारों की संख्या में लोग देख चुके हैं. साथ ही यूजर्स जमकर रिएक्शन भी पोस्ट कर रहे हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.