Rafting Ka Video: राफ्टिंग के दौरान हीरो बनने लगा शख्स, अगले ही पल नानी याद आ गई | देखें वीडियो

Rafting Ka Video: इसमें देखा जा सकता है कि किस तरह एक शख्स राफ्टिंग के दौरान हीरोपंती दिखा रहा था मगर अगले पल लेने के देने पड़ गए.

Published date india.com Updated: May 3, 2024 5:05 PM IST
Rafting Ka Video

Rafting Ka Video: देश में कई ऐसी जगहें है, जहां राफ्टिंग का खूब क्रेज होता है. लोग दूर-दूर से इन जगहों पर पहुंचते हैं और राफ्टिंग का लुत्फ उठाते हैं. इन्हीं जगहों में से एक है हरिद्वार से लगता ऋषिकेश. यहां सीजन आते ही राफ्टिंग के लिए सैलानियों की भीड़ जमा हो जाती है. राफ्टिंग के दौरान काफी एडवेंचर सा महसूस होता है लेकिन इसी दौरान कुछ लोग हीरो बनने की कोशिश में कई गलतियां कर जाते हैं और फिर लेने के देने पड़ जाते हैं. इसी तरह का एक नजारा अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें शख्स टीम से अलग होकर तैराकी के मजे लेना चाह रहा था लेकिन ये चीज उस पर बहुत भारी पड़ गई.

लहरों में कूद गया शख्स

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देखेंगे कि कई टीमें राफ्टिंग का लुत्फ उठा रही हैं. हमेशा की तरह हर वोट पर कप्तान मौजूद है जो पूरी टीम को लहरों से सावधान कर रहा है और पूरी जर्नी में गाइड कर रहा है. मगर एकाएक एक शख्स पर हीरो बनने की जुनून सवार हो गया. मालूम होता है कि उसने कप्तान की बात ना मानते हुए नदी में छलांग लगा दी. मगर कुछ ही देर में उसकी सारी हीरोपंती निकल जाती है. वो शख्स लहरों के बीच फंस जाता है और चाहकर भी नाव तक आ नहीं पाता है. तभी किसी ने उसकी तरफ एक रस्सी फेंकी और फिर काफी मशक्कत के बाद वो नाव तक पहुंचा.

इंस्टाग्राम पर देखें वीडियो:

ऐसा फंसा सोच नहीं सकते

वीडियो में आप आगे देखेंगे कि नाव पर सवार लोग उसे ये कहते दिख रहे हैं, ‘कैसे हीरो बनकर कूद रहा था. निकल गई हीरोपंती.’ गौरतलब है कि कुछ दिन पहले भी राफ्टिंग से जुड़ा एक वीडियो सामने आया था जिसमें लहरें एकाएक इतनी ऊंचाई पर पहुंच गई कि नाव ही पलट गई. नाव का कैप्टन भी कई फीट हवा में उछल गया था. बता दें कि राफ्टिंग के इस लेटेस्ट वीडियो को real_hills_adventure नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर भी अपलोड किया गया है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.