Ranu Mondal Ka Video: रानू मंडल का नया अंदाज देख हिल गया इंटरनेट, दुल्हन की तरह सज-धज कर गाया 'काचा बादाम' सॉन्ग- देखें वीडियो

Ranu Mondal Ka Video: रानू मंडल इस वीडियो में एक बंगाली दुल्हन के लुक में नजर आ रही हैं और 'काचा बादाम' सॉन्ग गा रही हैं.

Published date india.com Updated: April 15, 2022 3:57 PM IST
Ranu Mondal Ka Video

Ranu Mondal Ka Video: सोशल मीडिया पर अपनी मुधर आवाज से रातोंरात फेमस हुईं रानू मंडल अब फिर से दर्शकों के सामने आई हैं. काफी दिनों से रानू मंडल अपना कोई वीडियो भी वीडियो नहीं ला रही थी. लेकिन अब वो ऐसे अंदाज में वापस आई हैं जिसे देखने के बाद पूरा सोशल मीडिया हिला हुआ है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि रानू किसी बंगाली दुल्हन की तरह सजी-धजी हैं और काचा बादाम को अपने अंदाज में गा रही हैं. उनका यह वीडियो भले कैसा भी हो लेकिन लोगों का खूब ध्यान खींच रहा है.

रानू मंडल का ‘काचा बादाम’ अवतार

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वो कैसे एक दुल्हन की तरह सजी हुई हैं और अपने ही अंदाज में काचा बादाम गाना गाती दिख रही हैं. हालांकि, इस बार उन्होंने अपने गाने की वजह से नहीं बल्कि अपने पहनावे की वजह से नेटिजन्स का ध्यान अपनी ओर खींचा है. वीडियो के सामने आते ही एक बार वो ट्रोल्स के निशाने पर आ गई हैं. लोग उन्हें खूब ट्रोल कर रहे हैं और अपने अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं.

यहां देखें वीडियो:

सुर्खियां बटोर रहा है ये वीडियो

रानू मंडल के इस वीडियो को @ahana_d9 नाम के ट्विटर हैंडल पर अपलोड किया गया है. वीडियो को अभी तक हजारों व्यूज मिल चुके हैं. 14 सेकेंड का यह वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है. बता दें कि ‘एक प्यार का नगमा’ गाना गाकर रानू रातों रात फेमस हो गई थीं. जिसके बाद उन्हें हिमेश रेशमिया के साथ कई गाने गाए. हालांकि, उनका यह स्टारडम ज्यादा दिनों तक नहीं चला और वो अब पहले की ही तरह जीवन गुजार रही हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.