By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
दुकान के फर्श पर सो रही थी लड़की, तभी चूहे ने की ऐसी हरकत, VIDEO देख आपकी भी छूट जाएगी हंसी
Rat Viral Video: चूहे की वजह से लड़की को उछलकूद देख उसके साथ वाली युवती अपनी हंसी रोक नहीं पाई और जोर-जोर से खिलखिलाकर हंसने लगी.
सोशल मीडिया पर आए दिन हजारों वीडियो वायरल होते रहते हैं. लेकिन इनमें से कुछ ऐसे होते हैं, जो सबका ध्यान अपनी ओर खींच लेते हैं. ऐसा ही एक चूहे का इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. जिसमें एक लकड़ी दुकान के फर्श पर लेटी होती है. तभी चूहा ने ऐसी हरकत की, जिसे देखकर आपकी भी हंसी निकल जाएगी.
दरअसल, लड़की दुकान के फर्श पर लेटी हुई होती है. वह फोन देखने में बिजी है. इसी दौरान उसके पैंट में अचानक चूहा घुस जाता है. लड़की हड़बड़ाहट में उठती है और उछलना-कूदना शुरू कर देती है.
लड़की को उछलकूद करते देख उसके साथ वाली युवती अपनी हंसी रोक नहीं पाती है और जोर-जोर से खिलखिलाकर हंसने लगती है. कुछ देर मशक्कत करने के बाद चूहा लड़की के पैंट से निकलकर भाग जाता है.
दुकान में लेटी हुई थी लड़की
इस वीडियो को @mustsharenews नामक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है. जिसमें दुकान के फर्श पर दो लड़कियां एक कपड़े की दुकान में लेटी नजर आती हैं. ये वीडियो 30 जुलाई का वियतनाम का बताया जा रहा है.
इस घटना को लेकर नेटिजन्स खूब मजे ले रहे हैं. कुछ लोग इसे प्लान वीडियो बता रहे हैं, तो कुछ चूहे को मशीन से चलने वाला बता रहे हैं. लेकिन वीडियो देखकर ऐसा कुछ नहीं लग रहा. एक यूजर ने कहा- चूहा घुसते ही लड़की गंगनम स्टाइल में डांस करने लगती है. दूसरे ने लिखा- चूहा तो ‘दीदी’ की जान ही निकाल देता.
Also Read:
-
Viral Video: नहीं देखी होगी दादा-पोते की ऐसी लड़ाई, एक ने उठाई चप्पल तो दूसरे ने तान दिया पत्थर | खुद देखिए
-
Viral Video Today: पापड़ की तरह ब्लेड चबा गई लड़की, तभी जो हुआ जिंदगी में नहीं देखा होगा | देखें वीडियो
-
Birthday Ka Video: केक कटने से पहले ही सब लूटकर खा गए मेहमान, बर्थडे बॉय के हाथ में रह गया सिर्फ चाकू | देखें वीडियो
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें