By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
Real Heroes: जी हां, ये है वो जांबाज इंस्पेक्टर, जो लोगों की रक्षा के लिए सांप भी पकड़ता है...
इंस्पेक्टर सुशील कुमार ने सोमवार को पनियारी गांव के एक खेत में अजगर पकड़ा.
Real Heroes: प्रतापगढ़ जिले में स्थित मांधाता पुलिस स्टेशन कुछ अलग ही कारण से चर्चा में है. यहां पोस्टेड एक इंस्पेक्टर सांप और अजगर को पकड़ने की कला में माहिर है.
इंस्पेक्टर सुशील कुमार ने सोमवार को पनियारी गांव के एक खेत में अजगर पकड़ा. उसने अजगर को एक थैले में बंद कर लिया और पुलिस स्टेशन ले आया.
पुलिस स्टेशन में थैला फट गया और अजगर उससे बाहर निकलने की कोशिश करने लगा, जिससे वहां मौजूद पुलिसकर्मी डर गए और और अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया.
सुशील ने तब एक बार फिर अजगर को पकड़ा और पास के गजहारा वन क्षेत्र में इसे छोड़ दिया.
इंस्पेक्टर ने कहा कि अब लोग सांपों और अजगरों को पकड़ने के लिए वन विभाग को कॉल करने के स्थान पर उन्हें कॉल करते हैं.
उन्होंने कहा, “मैं जहां भी जाता हूं, मुझे बुलाया जाता है और मैं सांपों को पकड़ता हूं. मैं सांपों और अजगरों से नहीं डरता. मैं यह जानता हूं कि कैसे खुद को और सांपों को हानि पहुंचाए बिना ही इन्हें पकड़ा जाए.”
(एजेंसी से इनपुट)
Also Read:
-
पाकिस्तान ने शुरू किया था गजवा-ए-हिंद मिशन! उत्तर प्रदेश में पकड़े गए संदिग्ध आतंकी ने किए चौंकाने वाले खुलासे, जानिए क्या-क्या पता चला
-
18 बच्चों के पिता की खौफनाक हत्या! प्रेमिका ने साथियों संग रची साजिश, बोरे में मिली लाश
-
Delhi-NCR में WhatsApp पर चल रहा था पाकिस्तान का जासूसी नेटवर्क, अकाउंट में दिए जाते थे पैसे, पुलिस ने किया भंडाफोड़, जानिए पूरा मामला
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें