Robot Ka Video: रोबोट के साथ फुटबॉल खेलता दिखा शख्स, आगे जो हुआ देखते रह जाएंगे | देखें वीडियो

Robot Ka Video: वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह एक शख्स रोबोट के साथ फुटबॉल खेलता नजर आ रहा है.

Published date india.com Published: April 2, 2024 6:50 PM IST
Robot Ka Video

Robot Ka Video: इन दिनों हर ओर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की धूम है. एआई अपने काम से खूब सुर्खियां बटोर रहा है. हाल ही में एआई की मदद से रोबोट डॉगी बनाया गया था और फिर उसे असली डॉगी के सामने लाया गया. उसके कारनामे देख एक पल के लिए असली डॉग भी हैरान रह गए थे. उससे पहले एक शख्स रोबोट के साथ स्लैपिंग गेम खेलता नजर आया था. अभी फिर से रोबोट से ही जुड़ा एक वीडियो सामने आया है, जो खूब वायरल हो रहा है. इसमें एक शख्स रोबोट के साथ फुटबॉल खेलता दिख रहा है.

फुटबॉल खेलते दिखे रोबोट

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि फुटबॉल के मैदान में एक शख्स नजर आ रहा है. उसके साथ कोई दूसरा प्लेयर ना होकर दो रोबोट दिखाई दे रहे हैं. उन्हें इस तरह तैयार किया गया है मानो वो दोनों कोई फुटबॉल प्लेयर ही हैं. शख्स के साथ मैदान में दोनों फुटबॉल मूव्स की प्रैक्टिस करते दिख रहे हैं. दोनों के खेल को देख ऐसा लग रहा है जैसे वे सालों से फुटबॉल खेलते दिख रहे हैं. इस नजारे को किसी ने कैमरे में कैद कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.

इंस्टाग्राम पर देखें वीडियो:

View this post on Instagram

A post shared by Mo Omar (@mofreestyler)

खूब वायरल हो रहा वीडियो

जिस तरह का नजारा इस वीडियो में कैद हुआ है वैसा आमतौर पर कहीं नजर नहीं आ रहा है. इसे ofreestyler नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर भी अपलोड किया गया है. इस पर नेटिजन्स के खूब रिएक्शन आ रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है, ‘ये भविष्य के लिए काफी खतरनाक है.’ कई यूजर ने इस वीडियो को एडिटेड बताया है. हालांकि यह वीडियो किस तरह वायरल हो रहा इसका अंदाजा लाइक्स और व्यूज से लगा सकते हैं. 23 लाख से ज्यादा लाइक्स से इस वीडियो पर आ चुके हैं. साथ ही मिलियन में व्यूज भी हो चुके हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.