Car Ka Video: कारों के ऊपर से रॉकेट की तरह उड़ी मर्सिडीज! 'फ्लाइंग मोमेंट' देख दंग रह गए लोग | देखें वायरल वीडियो

Car Stunt Video: तेजी से वायरल हो रहा ये वीडियो देखने वालों को हैरान कर रहा है, जहां एक मर्सिडीज अचानक रॉकेट की तरह हवा में उछल गई. कुछ ही सेकंड में पूरा इंटरनेट दंग रह गया.

Published date india.com Published: December 6, 2025 11:07 PM IST
Romania Car Stunt Video
कार स्टंट का वीडियो

Romania Car Stunt Video: हवा में उड़ने वाली कारें भले ही टेस्टिंग स्टेज में हों, लेकिन रोमानिया के ओराडिया शहर से एक ऐसा खौफनाक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक तेज रफ्तार मर्सिडीज कार रॉकेट बनकर उड़ते हुए दिखाई दे रही है. यह घटना 3 दिसंबर को हुई थी, जिसका रोंगटे खड़े कर देने वाला दृश्य सड़क किनारे लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया. वीडियो देखकर लोग अपनी आंखों पर भरोसा नहीं कर पा रहे हैं. यह सिर्फ एक दुर्घटना नहीं थी, बल्कि एक चमत्कार था, जिसमें कार एक बस और दो कारों के ठीक ऊपर से उड़कर निकल गई.

गोल चक्कर से टकराकर हवा में उछल गई कार

सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि कैसे एक तेज रफ्तार मर्सिडीज कार गोल चक्कर पर पहुंचती है और डिवाइडर से टकराती है. टकराते ही यह अचानक हवा में उछलती है और रास्ते से गुजर रही एक बस और दो कारों के ऊपर से रॉकेट की तरह निकलकर दूर एक खंभे से जा टकराती है. हादसे के बाद कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई, लेकिन उसका ड्राइवर चमत्कारिक रूप से बच गया. उसे बुरी तरह टूटी कार में से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पता चला कि उसकी कई हड्डियां टूट गई हैं.

ड्राइवर की हालत और पुलिस की कार्रवाई

पुलिस की जांच में सामने आया कि दुर्घटना का कारण ड्राइवर को कार चलाते वक्त आया डायबिटीज का अटैक था. उसका शुगर लेवल इतना कम हो गया था कि वह अचानक बेहोश हो गया और गाड़ी पर से कंट्रोल खो बैठा. इसी वजह से वह गलत दिशा से गोल चक्कर में घुसा और कार हवा में उछल गई. गनीमत यह रही कि यह कार पास ही स्थित एक पेट्रोल पंप से नहीं टकराई, वरना एक बहुत बड़ा हादसा हो सकता था. दुर्घटना के बाद पुलिस ने ड्राइवर की गलती मानते हुए उसका ड्राइविंग लाइसेंस 90 दिनों के लिए सस्पेंड कर दिया है और उस पर लगभग 32 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.