रूसी महिला गुरुग्राम में रहने के लिए हर महीने खर्च करती है 120,000 लाख रु, खर्चों की पूरी लिस्ट देख लोग हुए हैरान

Viral Video: एक रूसी महिला का दावा है कि उसे गुरुग्राम में रहने के लिए 1.2 लाख खर्च करने पड़ते हैं जिसका उसने एक वीडियो भी सोशल मीडिया शेयर किया है.

Published date india.com Published: September 4, 2025 1:37 PM IST
email india.com By Anil email india.com twitter india.com | Edited by Anil email india.com twitter india.com
रूसी महिला गुरुग्राम में रहने के लिए हर महीने खर्च करती है 120,000 लाख रु, खर्चों की पूरी लिस्ट देख लोग हुए हैरान

Viral News: एक रूसी महिला ने गुरुग्राम में अपने रहने के लिए 1.2 लाख खर्चे का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया, जो जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो में महिला कहती है कि भारत में आरामदायक जीवन जीने के लिए ज्यादा पैसा होना जरूरी है.

गुरुग्राम में रहने के लिए लाखों में खर्चा

विक्टोरिया कोवन नाम की एक इंस्टाग्राम यूजर ने अकाउंट पर अपने खर्चों के बारे में बताते हुए एक वीडियो शेयर किया और लिखा कि गुरुग्राम में एक अच्छी लाइफस्टाइल बनाए रखने के लिए अपनी जेबें तैयार रखें. वीडियो की शुरुआत एक टेक्स्ट इन्सर्ट से होती है, जिसमें लिखा है कि कहते हैं कि भारत में जिंदगी बहुत सस्ती है और गुरुग्राम में ये मेरे बेसिक महीने का खर्च है.

View this post on Instagram

A post shared by Viktoriia Kovan (@meowvi.vi)

उन्होंने कहा कि वह गुरुग्राम में अपने रहने का 120,000 रुपये, जिसमें उबर ब्लैक के लिए हर राइड 1,000 रुपये, बिजली के लिए 15,000 रुपये, खरीदारी के लिए 30,000 रुपये, मेडिसिन के लिए 20,000 रुपये और किराने के सामान के लिए 40,000 रुपये भरती हैं.

सोशल मीडिया यूजर्स ने किए महिला से सवाल

वीडियो पर लोगों के तरह-तरह के रिएक्शन आना शुरू हो गए. कुछ हैरान हुए, तो कुछ आलोचना करते दिखे. आलोचना के जवाब में कोवन ने कहा कि दोस्तों, मैं शिकायत नहीं कर रही, बस सच बता रही हूं, क्योंकि अच्छी लाइफस्टाइल जीने के लिए अपनी जेबें तैयार रखनी होंगी.

मुंबई के एक यूजर ने लिखा कि शायद ब्लैक की बजाय सामान्य उबर लें? अगर किराया बहुत ज्यादा है तो कम किराया वाला अपार्टमेंट सर्च कर लो. इनमें से ज्यादातर ऑप्शन बुनियादी नहीं, बल्कि काफी एक्स्ट्रा नजर आते है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.