Viral Video: फोन चलाने में बिजी थे यात्री, तभी अचानक बस में घुसा सांड फिर जो हुआ... देखें वीडियो

Saand Ka Viral Video: बस स्टैंड पर खड़ी एक बस में यात्री आराम से बैठे थे, लेकिन अचानक मचे हंगामे से अफरा-तफरी मच गई. यहां 2 सांड आपस में लड़ते-लड़ते एक यात्री बस में जा घुसे.

Published date india.com Published: February 11, 2025 5:28 PM IST
Viral Video: फोन चलाने में बिजी थे यात्री, तभी अचानक बस में घुसा सांड फिर जो हुआ... देखें वीडियो

जयपुर से एक अजीबो-गरीब घटना सामने आई है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. दरअसल, सीकर-जयपुर हाईवे पर हरमाड़ा थाना क्षेत्र के टोड़ी मोड़ पर दो सांड आपस में लड़ते-लड़ते एक लो-फ्लोर बस में जा घुसे. बस स्टैंड पर खड़ी इस बस में यात्री आराम से बैठे थे, लेकिन अचानक मचे हंगामे से अफरा-तफरी मच गई. यात्री खिड़कियों से कूदकर भागने लगे, वहीं ड्राइवर और कंडक्टर भी बस छोड़कर भाग गए. गनीमत रही कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन बस को काफी नुकसान पहुंचा है.

अचानक से बस के अंदर घुस गया सांड…

मिल रही जानकारी के अनुसार, सोमवार रात करीब 8:30 बजे अजमेरी गेट से रवाना हुई बस हरमाड़ा जा रही थी. तभी अचानक दो सांड भिड़ते हुए बस के पास आ गए. इनमें से एक सांड बस के अंदर घुस गया और वहां उत्पात मचाने लगा. बस की सीटों और शीशों को नुकसान पहुंचाया. वहीं, दूसरा सांड बस के बाहर खड़ा रहा. इस घटना ने यात्रियों को डर के मारे भागने पर मजबूर कर दिया, कुछ यात्रियों ने खिड़कियों से कूदकर जान बचाई.

आधे घंटे तक बस में मचाता रहा उत्पात

इस पूरे घटनाक्रम के दौरान करीब आधे घंटे तक माहौल तनावपूर्ण बना रहा. स्थानीय लोगों ने शोर मचाकर सांडों को बस से हटाने की कोशिश की, लेकिन कोई खास सफलता नहीं मिली. ड्राइवर और कंडक्टर के न होने से स्थिति और भी मुश्किल हो गई. आखिरकार स्थानीय लोगों ने हिम्मत दिखाई और दोनों सांडों को किसी तरह अलग किया और उन्हें वहां से भगाया.

सवालों के घेरे में जयपुर प्रशासन

घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें सांड को बस में उत्पात मचाते हुए और ड्राइवर-कंडक्टर को भागते हुए देखा जा सकता है. इस घटना ने नगर निगम और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर में आवारा पशुओं की समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन प्रशासन इस पर ध्यान नहीं दे रहा. लोगों ने मांग की है कि प्रशासन जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान करे, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.