Saand Ka Video Disco Dance Me Ghusa Saand Animal Attack Video Google Trends Bull Secretly Entered In Disco Dance Party See What He Did In Last Omg Video Goes Viral Now
Saand Ka Video: चुपके से डिस्को पार्टी में घुस गया सांड, पहले किया इंज्वॉय फिर उठा-उठाकर लगा पटकने | देखें वीडियो
Saand Ka Video: वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह एक सांड पार्टी में घुस जाता है और फिर डिस्को पार्टी में तबाही मचा देता है.
Saand Ka Video: इंटरनेट पर सोशल मीडिया ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां रोजाना कुछ मजेदार और चौंकाने वाले दृश्य देखने को मिलते हैं. ऐसा ही एक वीडियो फिलहाल हर तरफ छाया हुआ है. इसमें एक सांड डिस्को पार्टी में चुपके से पहुंच जाता है. शुरुआत में तो वो एक शांत दर्शक की तरह डांस का लुत्फ उठाता दिखता है, लेकिन कुछ ही पलों में माहौल पूरी तरह बदल जाता है. तेज म्यूजिक और रंग-बिरंगी लाइट्स के बीच सांड का मूड भी अचानक बिगड़ जाता है, और वह गुस्से में आकर वहां मौजूद लोगों को जोर-जोर से उठाकर पटकने लगता है. इस वीडियो को देखने के बाद हर कोई हैरान है कि आखिर ये कैसे हुआ और इतनी भीड़ में कोई इसे रोक क्यों नहीं पाया.
सांड ने मचाई तबाही
ध्यान खींच रहे वीडियो में साफ नजर आता है कि एक डांस पार्टी चल रही है जहां लोग म्यूजिक का आनंद ले रहे हैं. तभी एक सांड चुपचाप वहां पहुंचता है और स्टेज के सामने खड़े होकर सब कुछ देखने लगता है. कुछ देर तक तो वो शांति से खड़ा रहता है. मानो जैसे डांस का मजा ले रहा हो, लेकिन फिर जैसे ही म्यूजिक और तेज होता है, सांड का मूड पलट जाता है. वह अचानक उग्र हो जाता है और पास खड़े लोगों को सींग मार-मारकर गिराने लगता है. लोग घबरा जाते हैं, शोर मच जाता है और पार्टी एक पल में अफरा-तफरी के मैदान में बदल जाती है.
सांड के इस वीडियो एक्स पर @gharkekalesh नाम के एकाउंट से शेयर किया गया है, और हजारों बार देखा जा चुका है. कुछ यूजर्स ने इसे बेहद मजेदार बताया और कहा कि ‘शायद सांड को डीजे पार्टी पसंद नहीं आई.’ वहीं कई लोगों ने सवाल उठाए कि ऐसे खुले कार्यक्रमों में सुरक्षा के इंतजाम क्यों नहीं होते. इसी तरह के रिएक्शन वीडियो पर लगातार पोस्ट हो रहे हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.