Saand Ka Hamla: जिस सांड को खिलाते थे रोटी उसी ने ले ली जान, रोंगटे खड़े कर देगा हमले का ये VIDEO

Saand Ka Hamla: सांड के हमले का ये वीडियो यूपी के मुरादाबाद का बताया गया है. इसमें देखेंगे सड़क किनारे एक बीमार बुजुर्ग खड़े हैं तभी गुस्साए सांड ने उन्हें टक्कर मार दी. इससे बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए और हॉस्पिटल में उनकी मौत हो गई.

Published date india.com Published: October 27, 2025 2:05 PM IST
Saand Ka Video
बुजुर्ग को सांड ने मारी टक्कर.

Saand Ka Hamla: सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हुआ है. इसमें एक सांड ने उस बुजुर्ग शख्स की जान ले ली जो उसे रोज रोटी खिलाते थे. रोंगटे खड़े करने वाला ये मामला उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद का बताया गया है. रिपोर्ट के मुताबिक सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में चंदनगर में 65 साल के खजान सिंह लकवे की बीमारी से उबर रहे थे. घर के करीब में ही उनकी प्‍लास्टिक और हैंडलूम की दुकान है. घटना के समय में सिंह दुकान पर जा रहे तब उनका सामना उसी सांड से हो गया.

सांड ने मारी टक्कर

इसके बाद जो कुछ होता है सब कैमरे में कैद है. इसमें देखेंगे बुजुर्ग खजान सिंह सांड से दूर जाने की कोशिश कर रहे हैं. इधर छत से कोई शख्स सांड पर पानी डाल रहा है ताकि उसे दूर भगाया जा सके. मगर इसके उलटा सांड को गुस्सा आ गया और उसने करीब में खड़े उन्हीं बुजुर्ग को टक्कर मार दी. ये टक्कर इतनी जोरदार थी की बुजुर्ग हवा में उछलकर जमीन पर जा गिरे. इलाज के लिए उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, मगर बचाया नहीं जा सका.

एक्स पर देखिए वीडियो

वायरल वीडयो एक्स पर @mktyaggi नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है. वीडियो को कैप्शन दिया गया, ‘मुरादाबाद के सिविल लाइन इलाके के चंदन नगर में एक दर्दनाक घटना हुई. सड़क पर खड़े एक बीमार बुजुर्ग की जान एक आवारा सांड़ ने ले ली. बताया जा रहा है कि किसी ने उस सांड़ पर पानी डाल दिया, जिससे वह भड़क गया और बुजुर्ग को उठाकर पटक दिया. गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई. बुजुर्ग पहले से चलने-फिरने में असहज थे, इस वजह से वे खुद को बचा नहीं पाए. वहीं, पास में मौजूद एक बुजुर्ग महिला बाल-बाल बच गईं.’

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.