Saanp Ka Video: टॉयलेट सीट पर बैठने ही वाला था शख्स, तभी हुआ कुछ ऐसा...वीडियो देख हिल जाएगा दिमाग

Saanp Ka Video: सोशल मीडिया पर आपने सांपों के कई वायरल वीडियो देखी होंगी, लेकिन इन दिनों जो वीडियो वायरल हो रही है, उसे देखने के बाद आपके भी रौंगटे खड़े हो जाएंगे.

Published date india.com Published: February 25, 2025 11:49 PM IST
Big snake comes out from toilet seat video

Snake Viral Video: आपने सोशल मीडिया पर सांपों के कई वायरल वीडियो देखे होंगे. लेकिन आज हम आपको एक ऐसी वायरल वीडियो के बारे में बताएंगे, जिसका वीडियो देख आपकी भी हालत खराब हो जाएगी. सांप बेहद खतरनाक होते हैं, और उन्हें देखते ही डर लग जाता है.

एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर इस वक्त बहुत वायरल हो रहा है, जिसमें एक सांप ऐसी जगह से निकलता है, जिसकी सोचने से भी डर लगता है. इस वीडियो को देख आपको यकीन करना मुश्किल हो जाएगा. क्योंकि जो कुछ हुआ, वह असल में बहुत ही डरावना था.

डरावने सपने से कम नहीं ये वीडियो

वायरल हो रही वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स अपने टॉयलेट का वीडियो बना रहा होता है और कुछ दिखाने की कोशिश कर रहा होता है. इसी दौरान, टॉयलेट सीट के अंदर से एक लंबा काला सांप तेजी से बाहर निकलकर उसे डंसने की कोशिश करता है. वह सांप दिखने में बहुत खतरनाक और जहरीला होता है. हालांकि, बाहर निकलते ही वह सांप झटपट वहां से भागने की कोशिश करने लगता है और एक कोने में जाकर छिप जाता है.

यहां देखें वीडियो-

View this post on Instagram

A post shared by Trendy2bytes (@trendy2bytes)

लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स

वायरल हो रही वीडियो को सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर @trendy2bytes नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. ये वीडियो सोशल मीडिया पर इतनी वायरल हो रही है कि खबर लिखते वक्त इस वीडियो पर 5लाख से भी ज्यादा लाइक हो चुके थे, और कई लोगों ने वीडियो पर कमेंट्स भी किए. एक यूजर ने लिखा- टॉयलेट में बैठकर देख रहा हूं. वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- जब कभी मैं टॉयलेट इस्तेमाल करूंगा, तब मैं बार-बार चेक करूंगा कि कोई मेरे पीछे तो नहीं है.

पहले भी वायरल हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं

इस तरह के मामले किसी डरावने सपने से कम नहीं होते, सोचने में ही डर लगता है कि क्या हो अगर कोई उस टॉयलेट का इस्तेमाल कर रहा हो और उसी दौरान यह खतरनाक सांप बाहर आ जाए और डंस ले. सोशल मीडिया पर कुछ वक्त पहले ऐसा ही एक वीडियो जमकर वायरल हुआ था, जिसमें एक शख्स को अपने टॉयलेट सीट से अजीब-अजीब आवाजें आ रही थीं. पहले तो उसे लगा कि यह आवाज पानी में अटके कचरे की हो सकती है, लेकिन जैसे ही उसने आवाज का पीछा किया और टॉयलेट सीट के अंदर झांका, तो पता चला कि वो आवाज पानी में फंसे कचरे की नहीं, बल्कि एक खतरनाक सांप की थी.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.