Viral Video: जमीन की खुदाई में मिला खजाने से भरा मटका, सांप और मेंढक करे रहे थे रक्षा | देखें वीडियो

Saanp Ka Video: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देख सकते हैं कि एक शख्स को जमीन में गड़ा एक मटका मिलता है. जिसे खोलने पर अंदर का नजारा होश उड़ाने वाला था.

Published date india.com Published: November 3, 2024 8:36 AM IST
Viral Video: जमीन की खुदाई में मिला खजाने से भरा मटका, सांप और मेंढक करे रहे थे रक्षा | देखें वीडियो

Khajane Ka Video: पुरातत्वविद और इतिहासकार हमेशा धरती के नीचे छिपे खजानों की तलाश में रहते हैं. कई बार वे उन कीमती वस्तुओं को खोज भी लेते हैं, लेकिन अजीब परिस्थितियों में. जैसे कि इस वीडियो में कुछ जानवर खजाने की रखवाली करते हुए नजर आ रहे हैं.

अब वायरल हो रहा वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया है, जिसमें एक व्यक्ति एक प्राचीन वस्तु को खोदकर निकाल रहा है, जिसमें खतरनाक जानवर भी छिपे मिले. वीडियो की शुरुआत एक आदमी द्वारा फावड़े से जमीन खोदने से होती है. जैसे ही वह खुदाई पूरी करता है, एक बहुत बड़ा प्राचीन मटका दिखाई देता है, जो मिट्टी से ढका हुआ है और उसके मुंह पर जंग लगी धातु की प्लेट लगी हुई है.

मटके में खजाने की रक्षा कर रहे थे सांप-मेंढक

वीडियो में देख सकते हैं कि मटके को खोलने के लिए बाहर निकाला जाता है. जैसे ही वह इसे खोलता है तो अंदर का नजारा उसके होश उड़ा देता है. शख्स को अंदर एक सांप और एक मेंढक दिखाई देते हैं. दोनों को देखकर ऐसा लगता है मानों ये खजाने की रक्षा कर रहे हों.

खजाने में सैकड़ों सिक्के मिले

इसके बाद दोनों जानवरों को बाहर निकाला जाता है. फिर मटके के अंदर शख्स को मिलता है खजाना जिसमें कई चीजें शामिल थीं. शख्स को मटके के अंदर सोने का हार मिलता है. इसके अलावा एक पुराना कपड़ा मिलता है जिसको हटाने पर ढेर सारे छोटे सोने के सिक्के दिखाई देते हैं. जब वह आखिरकार मटके को खाली करता है, तो उसमें से सैकड़ों सिक्के निकलते हैं.

वीडियो को किया गया काफी पसंद

इस वीडियो पर लोगों ने कई कमेंट्स किए हैं. कई लोगों ने इसकी प्रामाणिकता पर सवाल उठाया है. एक यूजर ने लिखा, ‘ये दोनों (जानवर) इतने सालों से इसमें क्या कर रहे थे?’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘आज खजाने से जुड़ी कहांनियां सच होती दिखाई दी है.’ वीडियो को 600,000 से अधिक बार पसंद किया गया है, जिसे 25 मिलियन से अधिक बार देखा गया है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.