सोशल मीडिया की दुनिया में हर दिन कुछ न कुछ चौंकाने वाला सामने आ जाता है, लेकिन हाल ही में वायरल हो रहे एक वीडियो ने तो सभी को हैरान कर दिया है. इस वीडियो में एक कोबरा और मेंढक के बीच ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसे देख किसी की भी सांसें थम जाएं. वीडियो में दिखाया गया है कि एक बड़े से मेंढक ने एक कोबरा को आधा निगल लिया है, लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती.
मेंढक बना शिकारी, कोबरा फंसा जाल में
आमतौर पर मेंढक को कोबरा का शिकार बनते हुए देखा जाता है, लेकिन इस वायरल वीडियो में मामला बिल्कुल उलटा है. मेंढक ने अपनी ताकत दिखाते हुए कोबरा को आधा निगल लिया था, और सांप का सिर बाहर निकला हुआ था. दिलचस्प बात यह थी कि कोबरा पूरी कोशिश कर रहा था कि किसी तरह खुद को बचा सके, लेकिन मेंढक की पकड़ इतनी मजबूत थी कि वह हिल भी नहीं पा रहा था.
जब यह हाई-वोल्टेज ड्रामा चल ही रहा था, तभी अचानक एक बिल्ली वहां आ धमकी. बिल्ली ने मौके की नजाकत को भांपते हुए धीरे-धीरे कोबरा की ओर बढ़ना शुरू किया. कोबरा, जो पहले से ही आधा मेंढक के मुंह में था, अब बिल्ली पर अटैक करने की कोशिश कर रहा था. इस नजारे को देखकर पास खड़ा एक बच्चा मजे ले रहा था, और यह पूरी स्थिति मानो किसी फिल्म के क्लाइमेक्स से कम नहीं लग रही थी.
सोशल मीडिया पर मचा तहलका
यह वीडियो ट्विटर (अब एक्स) पर @creepydotorg नामक प्रोफाइल से पोस्ट किया गया है और देखते ही देखते वायरल हो गया. लाखों लोग इस अनोखे नजारे को देखकर अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं. कमेंट्स की बाढ़ आ गई है, कोई इसे जंगल का असली खेल बता रहा है, तो कोई इसे नेचर का जबरदस्त संतुलन कह रहा है. सच में, सोशल मीडिया कभी-कभी ऐसी घटनाएं सामने लाता है, जिन पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.