Viral News: आमतौर पर नौकरी पेशा लोगों के बीच 1 लाख रुपये प्रति महीने की नौकरी को काफी अच्छा माना जाता है. लेकिन, अगर कोई कहे कि वह 1.5 लाख रुपये की मासिक सैलरी में भी गुजारा नहीं कर पा रहा तो हैरान होना स्वभाविक है. इसी मुद्दे को लेकर बेंगलुरु में रहने वाले एक शख्स की सोशल मीडिया पोस्ट वायरल है. इस नौकरी पेशा शख्स ने बताया कि 1.5 लाख महीना कमाने के बाद भी उसके पास मुश्किल से 20 हजार रुपये बचते हैं. सोशल मीडिया पर इसके बाद एक नई बहस छिड़ गई है.
क्या है पूरा मामला
एक्स पर @AlfinCodes नाम के यूजर ने लिखा कि मेरा कज़िन 1.5 लाख रुपये प्रति महीने वाली टेक जॉब के लिए बेंगलुरु चला गया. छह महीने बाद उसका सामना ऐसी चीजों से हुआ जो कभी सोची न थी. पोस्ट में बताया गया कि डेढ़ लाख महीना कमाने के बाद भी उसका कजिन परेशान था. पोस्ट में बेंगलुरु जैसे मेट्रो शहर में रहने के खर्च का भी ब्यौरा था. इसमें बताया गया…
ऑफिस के पास एक छोटे से अपार्टमेंट का किराया 36 हजार प्रति महीने है. खाना और किराने के सामान का खर्च 13 से 15 हजार, कैब और ऑटो में हर महीने 6 से 8 हजार, छु्ट्टियों में बाहर घूमने-खाने का खर्च 10 से 12 हजार है. इसके अलावा वो चीज़ें जिनके बारे में कोई बात नहीं करता जैसे सब्सक्रिप्शन, मेडिकल खर्च, अचानक आने वाले बिल और घर पर कुछ पैसे भेजना.
बताया गया कि इस तरह अंत में किसी तरह बचत 15 से 20 हजार ही हो पाती है. शख्स ने कहा कि अपने होमटाउन में 1 लाख महीने की सैलरी बहुत ज्यादा भले ही लगती हो लेकिन बेंगलुरु जैसे शहर में ये कुछ भी नहीं.
My cousin moved to Bangalore for a ₹1.5L/month tech job.
Six months later, he realised something no one tells freshers.
Computer Science graduate
First software developer job
Moved to Bengaluru for better opportunities
Salary: ₹1.5L per month
इस पोस्ट के जवाब में लोगों ने अपने अनुभव भी साझा किए. कई लोगों ने बताया कि बेंगलुरु में कई प्रोफेशनल्स भले ही अच्छी सैलरी पाते हों लेकिन जीवन शैली के खर्च के कारण सैलरी बेअसर हो जाती है. लोगों ने कहा कि बड़े शहरों में कैसे आपकी कमाई चट हो जाती है पता ही नहीं चलता. कई लोगों ने अपने खुद के खर्च भी गिनाए. वहीं कुछ ने सलाह देते हुए कहा कि वीकेंड के नाम पर जो खर्च किया जाता है उससे बचा जा सकता है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.