Samsung Mocks Apple Over Foldable Iphone Lack Highlights Real Innovation Vs Hype Smartphone War Continues With Social Media Reactions
iPhone 17 Series के लांच के बाद, Samsung ने ऐसे खींची एप्पल की टांग, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट
Samsung Vs Apple:हाल ही में एप्पल ने अपने iPhone 17 Series को लांच किया है, जिसके बाद इस पर सैमसंग की प्रतिक्रिया सामने आई है. इस स्टोरी में हम आपको इसी के बारे में बता रहे हैं.
Samsung Vs Apple: स्मार्टफोन इंडस्ट्री में सैमसंग और ऐपल का मुकाबला कोई नई बात नहीं है. दोनों कंपनियों के बीच हमेशा से ही एक तरह की प्रतिस्पर्धा रही है. जहां ऐपल अपने आईफोन को प्रीमियम स्मार्टफोन कैटेगरी में मार्केट करता है, वहीं सैमसंग अपनी गैलेक्सी सीरीज के जरिए इनोवेशन और नए डिजाइन पर जोर देता है. शुरुआत में सैमसंग पर ऐपल की कॉपी करने के आरोप लगे थे, लेकिन समय के साथ हालात बदल गए. अब स्थिति यह है कि कई बार ऐपल को एंड्रॉयड फीचर्स अपनाने पड़ते हैं, जबकि सैमसंग टेक्नोलॉजी और डिजाइन में आगे निकलने की कोशिश करता रहता है. हाल ही में सैमसंग ने एक बार फिर से ऐपल का मजाक उड़ाते हुए सोशल मीडिया पर तंज कसा.
फोल्डेबल फोन पर सैमसंग का तंज
माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म X (पहले Twitter) पर सैमसंग मोबाइल यूएस ने एक पुराना ट्वीट दोबारा शेयर किया, जिसमें कंपनी ने ऐपल को फोल्डेबल फोन के मामले में चिढ़ाया. 2022 के उस पोस्ट में लिखा था, “जब यह फोल्ड होने लगेगा तब बताना.” अब इसे रीशेयर करते हुए सैमसंग ने लिखा, “#iCant believe this is still relevant.” यहां iCant का सीधा इशारा ऐपल की ओर था. कंपनी यह जताना चाहती थी कि आज भी ऐपल ने फोल्डेबल आईफोन लॉन्च नहीं किया है, जबकि सैमसंग 2018 से ही फोल्डेबल फोन बना रहा है. इससे साफ है कि सैमसंग अपने इनोवेशन को लेकर आत्मविश्वास से भरा है और वह ऐपल को पीछे दिखाने का कोई मौका नहीं छोड़ता.
इनोवेशन बनाम हाइप
सैमसंग ने सिर्फ मजाक उड़ाने तक ही बात नहीं रखी, बल्कि उसने ऐपल के इवेंट्स पर भी निशाना साधा. अमेरिकी टेक यूट्यूबर मार्कस ब्राउनली (MKBHD) ने जब ऐपल इवेंट के बारे में लिखा कि कंपनी हर फीचर को बहुत बढ़ा-चढ़ाकर पेश करती है, तो सैमसंग ने तुरंत जवाब दिया—”Actual innovation > hype” और इसके साथ #iCant हैशटैग का इस्तेमाल किया. सैमसंग का यह बयान साफ तौर पर ऐपल को इनोवेशन की बजाय सिर्फ शो और मार्केटिंग पर केंद्रित बताता है. इससे यह संदेश देने की कोशिश हुई कि असली टेक्नोलॉजी और नए डिजाइन वही हैं, जो सैमसंग जैसे ब्रांड बाजार में लेकर आ रहे हैं.
सोशल मीडिया पर सैमसंग के इस मजाक और तंज को लेकर लोगों की मिली-जुली राय सामने आई. ऐपल लवर्स ने तुरंत कंपनी का बचाव किया और कहा कि फोल्डेबल स्मार्टफोन उतने भी खास नहीं हैं, जितना सैमसंग दावा करता है. कुछ लोगों ने तो यहां तक लिख दिया कि ऐपल ने पहले ही सैमसंग का बिजनेस कई बार “फोल्ड” किया है. वहीं दूसरी ओर, कई यूजर्स ने इस बात को स्वीकार किया कि आईफोन का डिजाइन लंबे समय से रिपीट हो रहा है और उसमें बड़ी क्रांति नहीं दिखती. गौर करने वाली बात है कि सैमसंग ने 2018 में पहला फोल्डेबल फोन लॉन्च किया था, लेकिन अब तक ऐपल की तरफ से फोल्डेबल आईफोन पर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। हालांकि, टेक जगत में लीक्स और चर्चाओं में इस तरह के आईफोन का जिक्र बार-बार होता रहा है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.