Sand Art: गर्भवती हथिनी को सैंड आर्ट के जरिए श्रद्धाजंलि, न्याय की मांग

छपरा के एक सैंड आर्टिस्ट ने सैंड आर्ट बनाकर बेजुबान हथिनी के लिए न्याय की मांग की है.

Published date india.com Published: June 4, 2020 4:03 PM IST
Sand Art of pregnant elephant
Sand Art of pregnant elephant

Sand Art: केरल में शरारती तत्वों द्वारा एक गर्भवती हथिनी की बेरहमी से हत्या को लेकर लोग तरह-तरह से रोष जाहिर कर रहे हैं. इसी कड़ी में बिहार में छपरा के एक सैंड आर्टिस्ट ने सैंड आर्ट बनाकर बेजुबान हथिनी के लिए न्याय की मांग की है.

लोग इस घटना को मानवता के लिए कलंक बता रहे हैं.

छपरा के सीढ़ी घाट पर सैंड आर्टिस्ट अशोक ने केरल की इस घटना को विश्वासघात बताते हुए एक सैंड आर्ट का निर्माण किया है, जिसमें हाथी के पेट में उसके नवजात को दिखाया गया है. इस आर्ट में उस अनानास का फल भी दिखाया गया, जिसे खाकर हथिनी की जान गई.

अशोक ने इस घटना को मानवता को कलंकित करने वाला घटना बनाया है. छपरा के सीढ़ी घाट पर लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है.

बता दें कि केरल में भूखी हथिनी जंगल से भटक कर शहर में आ गई थी. वो गर्भवती थी. जब वो सड़क पर टहल रही थी, तभी किसी ने उसे ये अनानास खिला दिया. बाद में वो शरीर में हो रही जलन को शांत करने वेल्लियार नदी के पानी में जा खड़ी हुई. जहां खड़े खड़े ही उसने दम तोड़ दिया.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.