Sanp Ka Video: शिकार देखते ही झपट पड़ा दोमुंहा सांप, फिर जो हुआ सोच में पड़ जाएंगे | देखें वीडियो

Sanp Ka Video: वायरल वीडियो में दो मुंहे सांप के सामने जब अचानक दो शिकार पड़ गए तो गजब का नजारा देखने को मिला. इसे देखकर हर कोई सन्न रह गया.

Published date india.com Published: March 6, 2026 12:01 PM IST
Sanp Ka Video

Sanp Ka Video: जंगली जीवों से जुड़े वीडियो भारी संख्या में सोशल मीडिया पर अपलोड किए जाते हैं. उनमें से कुछ ऐसे होते हैं जो होश ही उड़ा देते हैं. एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जो दोमुंहा सांप से जुड़ा है. इसमें एक दोमुंहा सांप दिखाई दे रहा है. फिर उसने शिकार देखते ही ऐसा अटैक किया कि हर किसी के रोंगटे ही खड़े हो गए. यह वीडियो देखने के बाद लोग हैरान रह गए हैं और इसे सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है. बताया जा रहा है कि यह वीडियो किसी स्नेक हाउस का है, जहां एक बड़ा दोमुंहा सांप आराम कर रहा था.

दोमुंहा सांप का हमला

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि करीब आठ फीट लंबा दोमुंहा सांप एक जगह शांत होकर पड़ा रहता है. तभी वहां मौजूद व्यक्ति उसके सामने सफेद और भूरे रंग के दो चूहे डाल देता है. जैसे ही दोनों चूहे सांप के पास आते हैं, माहौल अचानक बदल जाता है. शिकार को देखते ही सांप तुरंत सक्रिय हो जाता है और अपने दोनों मुंह से उन पर हमला कर देता है. वीडियो में साफ दिखाई देता है कि सांप अपने दोनों सिरों से अलग-अलग चूहों को पकड़ लेता है. इसके बाद वह दोनों को एक साथ निगलने की कोशिश करता है.

इंस्टाग्राम पर देखिए यह वायरल वीडियो:

शिकार पर टूट पड़ा

वीडियो में दिखाया गया यह दृश्य देखने में काफी हैरान करने वाला लगता है. क्योंकि आमतौर पर लोग सांप को एक ही मुंह से शिकार करते हुए देखते हैं. दोमुंहे सांप का यह अनोखा तरीका देखकर कई लोग सोच में पड़ गए हैं.यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर snakebytestv नाम के इंस्टाग्राम पेज से शेयर किया गया है. अपलोड होने के बाद से ही यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया. लाखों लोगों ने इसे देखा और हजारों यूजर्स ने इसे लाइक भी किया है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.