Sanp Ka Video: शख्स ने सांप को ही जाल में फंसा लिया, सामने आते ही बोतल में कर दिया बंद | देखें वीडियो

Sanp Ka Video: देख सकते हैं सांप जैसे ही उसके सामने आया शख्स ने बहुत ही आसान तरीका अपनाया. उसने बोतल की ढक्कन खोली और सांप के मुंह के आगे लगा दिया.

Written by: Nandan Singh
Published: May 10, 2026, 11:10 AM IST

Sanp Ka Video: सांप से जुड़े वीडियो तो आपने यूं तो खूब देखे होंगे. मगर अभी जिस तरह का वीडियो सामने आया है वैसा शायद ही पहले कभी देखा हो. इसमें एक शख्स बेहद शांत तरीके से सांप का रेस्क्यू करता दिखाई दे रहा है. आमतौर पर सांप को देखते ही लोग डर जाते हैं और वहां से भागने लगते हैं, लेकिन इस शख्स ने बिना घबराए बड़ी समझदारी से काम लिया. देखा जा सकता है कि जैसे ही सांप उसके सामने आता है, वह तुरंत एक खाली बोतल उठाता है और उसका ढक्कन खोल देता है. इसके बाद वह बोतल का मुंह धीरे-धीरे सांप के सामने ले जाता है. सांप भी शायद उसे खतरा नहीं समझ पाता और सीधे बोतल की तरफ बढ़ने लगता है. यही उसकी सबसे बड़ी गलती साबित होती है. कुछ ही सेकंड में सांप पूरी तरह बोतल के अंदर पहुंच जाता है और शख्स तुरंत ढक्कन बंद कर देता है.

बोतल में बंद कर दिया सांप

वायरल वीडियो में सबसे खास बात यह रही कि शख्स ने सांप को पकड़ने के दौरान किसी तरह की मारपीट या नुकसान नहीं पहुंचाया. उसने बहुत ही आसान और सुरक्षित तरीका अपनाया. यही वजह है कि लोग उसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं. सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि अक्सर लोग डर के कारण सांप को मारने की कोशिश करते हैं, जबकि उन्हें सुरक्षित तरीके से पकड़कर जंगल या सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जा सकता है. वीडियो देखने के बाद कई लोग इस शख्स को प्रोफेशनल स्नेक कैचर बता रहे हैं.

एक्स पर देखिए यह वायरल वीडियो:

बार-बार देखा जा रहा वीडियो

सांप का यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है और लाखों लोग इसे देख चुके हैं. लोग इसे अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर भी कर रहे हैं. कई यूजर्स ने इसे ‘परफेक्ट रेस्क्यू’ बताया है. वीडियो देखने के बाद कुछ लोग हैरानी जता रहे हैं कि आखिर सांप इतनी आसानी से बोतल में कैसे घुस गया. वहीं कई लोग इसे सीख देने वाला वीडियो भी मान रहे हैं कि जंगली जीवों के साथ घबराहट नहीं बल्कि समझदारी से काम लेना चाहिए. वीडियो को @NoContextHumans नाम के एक्स एकाउंट से शेयर किया गया है.

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.