Sanp Ka Video: सांप ने काटा तो उसे पकड़कर अस्पताल पहुंच गया बंदा, डॉक्टर से बोला- इसको छोड़ूंगा नहीं | देखें वीडियो

Sanp Ka Video: बताया जा रहा है कि जहरीले सांप के काटने के बाद युवक ने न सिर्फ हिम्मत दिखाई बल्कि सांप को पकड़कर सीधे जिला अस्पताल पहुंच गया.

Published date india.com Updated: October 3, 2025 11:58 AM IST
Sanp Ka Video
सांप को लेकर अस्पताल गया शख्स

Sanp Ka Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर कोई चौंक गया है. वीडियो में एक युवक अस्पताल की बेंच पर बैठा है और उसके हाथ में एक जहरीला सांप लिपटा हुआ नजर आ रहा है. बताया जा रहा है कि युवक को इसी सांप ने काटा था, लेकिन उसने घबराने के बजाय सांप को पकड़ा और खुद ही उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंच गया. इस घटना को जिसने भी देखा, उसकी आंखें फटी की फटी रह गईं. युवक की हिम्मत की लोग तारीफ तो कर रहे हैं, लेकिन साथ ही हैरानी भी जता रहे हैं कि आखिर उसने ऐसा जोखिम क्यों उठाया.

अस्पताल में मची अफरा-तफरी

जैसे ही युवक सांप को लेकर अस्पताल के अंदर पहुंचा, वहां मौजूद स्टाफ और मरीजों में अफरा-तफरी मच गई. लोग इधर-उधर भागने लगे, कुछ तो डर के मारे कमरे से बाहर निकल आए. वीडियो में युवक को कहते हुए सुना जा सकता है, ‘चाहे कुछ भी हो जाए, मैं इस सांप को नहीं छोड़ूंगा.’ माना जा रहा है कि युवक का मकसद यह था कि वह डॉक्टरों को दिखा सके कि उसे किस सांप ने काटा है, ताकि इलाज सही तरीके से हो सके. कुछ लोगों का यह भी कहना है कि युवक को गुस्सा था और वह सांप को सबक सिखाना चाहता था.

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो:

View this post on Instagram

A post shared by LalluRam (@lalluramnews)

घटना ने चौंकाया

यह चौंकाने वाली घटना मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के विचारपुर क्षेत्र की बताई जा रही है. अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग युवक की हिम्मत, बहादुरी और जोखिम भरे फैसले की खूब चर्चा कर रहे हैं. कुछ लोगों ने इसे साहस बताया है, तो कुछ ने इसे पागलपन करार दिया है. इसे lalluramnews नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया गया है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.