Sanp Ka Video: सांप ऐसे जीव होते हैं जिन्हें देखते ही लोगों की हालत खराब हो जाती है. सभी इसी कामना में रहते हैं कि कभी सांपों से उनका पाला ना पड़ा. मगर दूसरी ओर कुछ ऐसे भी लोग होते हैं जो सांपों के साथ ऐसा खिलवाड़ करते हैं मानो वो कोई खिलौना हो. फिलहाल सांप के रेस्क्यू से जुड़ा एक वीडियो सबका ध्यान खींच रहा है. इसमें जिस तरह का सीन दिखाई दिया उसने सबके रोंगटे ही खड़े कर दिए. इसमें एक जहरीले सांप को स्नेक कैचर पकड़ने की कोशिश में लगा है. मगर तभी ऐसा कुछ हुआ हर कोई दहल उठा.
सांप को पकड़ने की कोशिश
वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि एक जहरीला सांप घर की बाहरी दीवार पर रेंगता दिखाई देता है. घबराए घरवालों ने तुरंत एक स्नेक कैचर को बुलाया. सांप को पकड़ने के लिए स्नेक कैचर कुर्सी पर चढ़कर दीवार तक पहुंचता है. अपने खास औजार से उसे काबू में करने की कोशिश करता है. जैसे ही स्नेक कैचर ने अपने टूल को सांप के मुंह के पास ले जाने की कोशिश की, सांप ने बचने के बजाय सीधा हमला कर दिया. वीडियो में साफ दिखता है कि सांप हवा में छलांग लगाते हुए उड़ता हुआ सीधे स्नेक कैचर के शरीर से जा टकराता है.
एक्स पर दिखेगा वीडियो:
गए थे साँप को रास्ता दिखाने, साँप ने खुद ही घर का पता पूछ लिया।
वायरल वीडियो में कैद हुआ यह सीन इतना तेज और अप्रत्याशित था कि देखने वाले भी सहम गए. खुद सांप पकड़ने आया शख्स भी बुरी तरह घबरा गया. कुछ सेकंड के इस दृश्य ने यह साफ कर दिया कि जंगली जीवों के साथ काम करना कितना जोखिम भरा हो सकता है. वीडियो को एक्स पर @Digital_khan01 नाम के हैंडल से शेयर किया गया. इसे लाखों की संख्या में लोग देख चुके हैं. वीडियो पर यूजर्स इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है, ‘ये सांप तो सोच से भी ज्यादा खतरनाक निकला.’ इसी तरह के अलग-अलग रिएक्शन वीडियो पर पोस्ट हो रहे हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.