Sanp Nevle Ka Video: पहाड़ी रास्ते पर अचानक आ गया कोबरा, पीछे-पीछे भागकर आया नेवला, हिला देगा आगे का नजारा

Sanp Nevle Ka Video: इसमें देख सकते हैं कि किस तरह पहाड़ी सड़क पर कोबरा और नेवला अचानक आमने-सामने आ जाते हैं. देखिए फिर आगे क्या हुआ.

Published date india.com Published: October 23, 2025 9:06 AM IST
Sanp Nevle Ka Video

Sanp Nevle Ka Video: राजस्थान के पीपलखूंट गांव से जुड़ा एक नजारा खूब वायरल हो रहा है. इसमें सड़क एक कोबरा सांप सड़क पर रेंगता हुआ आ गया, जिसे देखकर दोनों तरफ की गाड़ियां रुक गईं. यह पहाड़ी रास्ता था, जहां एक ही सड़क पर दोनों ओर से वाहनों का आना-जाना था. सांप की मौजूदगी से ट्रैफिक ठप हो गया. लोग गाड़ियों से उतरकर इस अनोखे दृश्य को देखने लगे. कई लोगों ने अपने मोबाइल कैमरों में सांप की इस झलक को कैद करना शुरू कर दिया. सांप धीरे-धीरे रेंग रहा था, और उसका खतरनाक रूप देखकर हर कोई हैरान था. यह नजारा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया.

सड़क पर दिखा कोबरा

वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि इस दृश्य में एक नया मोड़ तब आया. जब सांप को देखकर एक नेवला भी सड़क पर आ गया. नेवला और सांप की दुश्मनी पुरानी है, इसलिए सभी को लगा कि अब दोनों के बीच जबरदस्त भिड़ंत होगी. लोग और उत्साहित हो गए, क्योंकि नेवला सांप की ओर तेजी से बढ़ रहा था. हर कोई इस रोमांचक पल को अपने कैमरे में कैद करने की कोशिश कर रहा था. सांप भी नेवले को देखकर सतर्क हो गया था. माहौल में तनाव साफ दिख रहा था, और लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे कि आगे क्या होगा. यह दृश्य किसी फिल्मी सीन से कम नहीं था.

इंस्टाग्राम पर देखिए इस वीडियो को:

सांप और नेवला दिखे साथ

लेकिन जो लोग सांप और नेवले की लड़ाई की उम्मीद कर रहे थे, वे थोड़े निराश हुए. नेवला अचानक रुक गया और तेजी से भाग निकला. सांप भी धीरे-धीरे सड़क पार कर जंगल की ओर चला गया. इस घटना ने लोगों को हैरान तो किया, लेकिन साथ ही राहत भी दी, क्योंकि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया, और लोग इस अनोखे नजारे की चर्चा करने लगे. इस वीडियो को d.charpota.51 नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर अपलोड किया गया है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.