Sanyasi Ka Video A Man Chose A Dangerous Place For Penance Even Renowned Saints Would Be Scared Watch Viral Video
Viral: शख्स ने चुनी तपस्या के लिए ऐसी खतरनाक जगह, देखकर घबरा जाएंगे बड़े-बड़े सन्यासी! देखें Video
Sanyasi Ka Video: एक शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उसने तपस्या के लिए इतनी खतरनाक जगह चुनी कि देखकर बड़े-बड़े सन्यासी भी दंग रह जाएं. उसकी हिम्मत और दृढ़ निश्चय ने सबको चौंका दिया.
Sanyasi Ka Viral Video: आजकल सोशल मीडिया पर कुछ भी वायरल हो सकता है,लेकिन इस बार जो वीडियो छाया हुआ है, उसने सबको हैरान कर दिया है. वीडियो में एक शख्स ध्यान मुद्रा में बैठा दिखाई देता है, पर उसकी जगह देखकर हर कोई दंग रह गया. वह किसी मंदिर, पार्क या घर में नहीं बल्कि शहर के बीचोंबीच बने फुटओवर ब्रिज की छत पर ध्यान लगा रहा है. ऊपर तेज़ हवा चल रही है, नीचे गाड़ियां भाग रही हैं, फिर भी वो बंदा आंखें मूंदे गहरी साधना में बैठा है. लोगों का कहना है-अगर अतरंगी जगह पर ध्यान लगाने की कोई प्रतियोगिता होती, तो ये शख्स पहला इनाम ले जाता!
देखकर लोगों को नहीं हुआ यकीन
वीडियो बनाने वाले ने बताया कि उसने जब इस नजारे को देखा, तो यकीन नहीं हुआ कि कोई वहां बैठ सकता है. उसने मोबाइल निकाला और वीडियो रिकॉर्ड कर लिया. जैसे ही ये वीडियो इंटरनेट पर पहुंचा, देखते ही देखते वायरल हो गया. सोशल मीडिया पर लोगों ने इसे ‘फुटओवर ब्रिज बाबा’ का नाम दे दिया. कोई मज़ाक में कह रहा है “भाई का ध्यान लेवल ही अलग है”, तो कोई लिख रहा है “जब ट्रैफिक बोर करे, तो छत पर बैठ जाओ.” हंसी-मज़ाक के साथ कई लोग इसे एक नए तरह की साधना भी बता रहे हैं-जहां इंसान किसी भी माहौल में अपने मन को स्थिर रखता है.
यह वीडियो भले मजेदार लगे, लेकिन इसमें एक गहरा संदेश भी छिपा है. आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग मानसिक शांति के लिए जगह-जगह भटकते हैं,कोई पहाड़ों पर जाता है, कोई ध्यान शिविर में. लेकिन यह शख्स मानो बता रहा हो कि सच्चा ध्यान मन के भीतर होता है, जगह से नहीं. उसने शोर और हलचल के बीच भी सुकून ढूंढ लिया. शायद इसी वजह से लोग इस वीडियो को बार-बार देख रहे हैं,क्योंकि इसमें उन्हें अपनी भागती जिंदगी की झलक दिखती है. यह सिर्फ एक वायरल वीडियो नहीं, बल्कि एक सोच है-भीड़ में भी शांति पाई जा सकती है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.