
Ikramuddin
इकराम मूल रूप से उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखते हैं मगर जन्म देश की राजधानी दिल्ली में हुआ. शुरुआती शिक्षा स्थानीय स्कूल में हुई. इसी के साथ ज्ञान हासिल करने ... और पढ़ें
Sapna Choudhary Ka Dance: अपने यूनिक डांस स्टाइल के लिए मशहूर हरियाणवी डांसर सपना चौधरी को आज कौन नहीं जानता है. देश-दुनिया में उनके प्रशंसकों की संख्या लाखों करोड़ों में हैं, जो किसी भी तरह अपने स्टार की एक झलक भर देखना चाहते हैं. चौधरी सोशल मीडिया में भी खासी एक्टिव रहती हैं. आए दिन उनके वीडियो अपलोड होते ही छा जाते हैं और लंबे समय तक देखे जाते हैं.
हरियाणवी डांसर ने अब से कुछ घंटे पहले इंस्टाग्राम पर डांस से जुड़ा वीडियो अपलोड किया, जो आते ही छा गया. चंद सेकंड के वीडियो में उन्होंने इतना जबरदस्त डांस किया कि बार-बार देखेंगे तब भी मन नहीं भरेगा. सामने आए वीडियो में देख सकते हैं कि बैकग्राउंड में हरियाणवी गाना बज रहा है कि तभी स्टेज पर सपना चौधरी की धमाकेदार एंट्री हुई. इसमें उन्हें घूंघट डाले देखना खूब जबरदस्त लगता है. देख सकते हैं कि इसके बाद उन्होंने ऐसा धमाकेदार किया कि एक-एक स्टेप ने हिला डाला.
वीडियो सपना चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट itssapnachoudhary पर अपलोड किया है. वीडियो बीते शुक्रवार को अपलोड किया गया जो अभी तक लाखों बार देखा जा चुका है और ये 35 हजार से ज्यादा लाइक बटोर चुका है. इसपर नेटिजन भी जमकर कमेंट कर रहे हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.