Sapna Choudhary Ka Video: जुल्फ लहराते हुए सपना चौधरी ने शूट किया खुद का वीडियो, जिसने देखा बस देखता रह गया

Sapna Choudhary Ka Video: सपना चौधरी सोशल मीडिया में खासी एक्टिव रहती हैं. आए दिनों वीडियो इंटरनेट पर धूम मचा देते हैं. अभी एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं.

Written by: Nandan Singh
Published: May 6, 2025, 11:10 AM IST

Sapna Choudhary Ka Video: हरियाणवी डांसर सपना चौधरी का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. सपना को उनके डांस और देसी अंदाज के लिए देश-विदेश में पहचाना जाता है. इस बार उन्होंने कोई स्टेज परफॉर्मेंस नहीं, बल्कि एक स्टाइलिश वीडियो शेयर किया है जिसमें वो अपनी ज़ुल्फें लहराती नजर आ रही हैं. यह वीडियो उन्होंने खुद शूट किया है और इसमें उनकी सादगी और खूबसूरती फैंस को दीवाना बना रही है. इंस्टाग्राम पर अपलोड होते ही वीडियो को लाखों लोगों ने देखा और हजारों लाइक्स मिल चुके हैं.

सपना का नया अंदाज

वीडियो में सपना पहले कुर्सी पर बैठी हुई नजर आती हैं और अपने बाल संवार रही होती हैं. फिर एक कट के बाद वो भारतीय परिधान में दिखाई देती हैं, जहां वो ज़ुल्फें लहराकर कैमरे की तरफ देखती हैं. उनका यह स्टाइल और अदाएं देख फैंस दीवाने हो गए हैं. लोगों का कहना है कि सपना हर बार कुछ नया लेकर आती हैं, जो दिल को छू जाता है. उनके एक्सप्रेशन्स और सादगी की वजह से ही वो करोड़ों दिलों की धड़कन बनी हुई हैं.

यहां देखिए वीडियो को:

वायरल हुआ ये वीडियो

सपना चौधरी इंस्टाग्राम पर @itssapnachoudhary नाम से एक्टिव हैं, जहां उनके लगभग 60 लाख फॉलोअर्स हैं. वो खुद सिर्फ 34 लोगों को फॉलो करती हैं, लेकिन उनके हर पोस्ट पर लाखों लोगों की नजर रहती है. उनका यह नया वीडियो भी वायरल हो चुका है और फैन्स कमेंट्स में उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे. कोई उन्हें देसी क्वीन कह रहा है तो कोई उनकी सादगी की मिसाल दे रहा है. सपना ने एक बार फिर साबित कर दिया कि बिना बोले और बिना डांस किए भी वो कैमरे पर जलवा बिखेर सकती हैं.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.