
Ikramuddin
इकराम मूल रूप से उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखते हैं मगर जन्म देश की राजधानी दिल्ली में हुआ. शुरुआती शिक्षा स्थानीय स्कूल में हुई. इसी के साथ ज्ञान हासिल करने ... और पढ़ें
Viral Video Today: सोशल मीडिया ने पिछले कुछ समय में एक के बाद एक कई प्रतिभाओं को लाखों करोड़ों लोगों के सामने लाने का काम किया है. इनमें सबसे पहले नाम काचा बादाम वाले भुवन बादायकर का है, जिनके एक गाने ने सोशल मीडिया में गर्दा काट दिया. उनका गाना आते ही सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छा गया है. देखते ही देखते सोशल मीडिया सेंसेशन बन गए भुवन बादायकर को कई बड़े यूट्यूबर्स और गायकों के साथ करने का मौका मिला. हाल के दिनों में इसी तरह ठेले पर अंगूर बेचने वाले एक चाचाजी ‘काला अंगूर’ गाने के जरिए सोशल मीडिया में छा गए.
अभी सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर एक सोडा बेचने वाले सरदार जी का ‘नींबू सोडा सॉन्ग’ हर तरफ छाया हुआ है. एक ठेले पर नींबू सोडा बेच रहे सरदार जी ग्राहकों से जो बातें कहते नजर आते है, उसे सुनकर किसी की भी हंसी नहीं रुकेगी. सरदारजी का ये नया वीडियो अभी तक लाखों बार देखा जा चुका है और 9 लाखों से ज्यादा लोगों वीडियो को लाइक किया है. वायरल हो रहे मजेदार वीडियो में सरदारजी स्टाइल में नींबू सोडा बनाते नजर आते हैं. इस दौरान ‘बाकी नींबू बाद विच पाऊंगा’ कहते नजर आते हैं. उनके ये शब्द सुनते ही वहां मौजूद सभी ग्राहक हंसने लगते हैं.
यहां देखें वीडियो
वीडियो इंस्टाग्राम पर 13_gouravsagar05 नाम के पेज पर अपलोड किया गया है, जिसपर नेटिजन जमकर कमेंट कर रहे हैं. मालूम हो कि सरदारजी इससे पहले भी अलग-अलग रील्स के जरिए सोशल मीडिया में छाए रहे हैं. हालांकि उनका नया वीडियो लोगों को खासा पसंद आ रहा है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.