Viral Video: ससुराल में खाना खाते ही ऐसी बीमार हुई महिला, थोड़ी ही देर में चली गई जान | देखिए वीडियो

Viral Video: बताया गया कि ससुराल में महिला ने अपनी बेटी से खाना मांगा और खाना खाते ही वो बीमार पड़ गई. फिर कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई.

Published date india.com Published: August 3, 2023 9:11 AM IST
Viral News

Viral Video: बिहार के नवादा जिले में एक महिला बेटी से लिया खाना खाकर इतनी बीमार पड़ गई कि उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराना पड़ गया. बाद में इलाज के दौरान थोड़ी ही देर में महिला ने दम तोड़ दिया. बताया गया कि खाना खाने के बाद महिला की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसे तुरंत हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, मगर डॉक्टर उसे बचा नहीं पाए. महिला की मौत के बाद मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर उसे जहर देकर मारने का आरोप लगाया है.

ससुराल पर जहर देने का आरोप

घटना जिले में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के केंदुआ गांव की है. यहां एक विवाहिता की जहर खाने से मौत हो गई. मृतक की पहचान गांव के विनय कुमार की पत्नी पूर्णिमा कुमारी के रूप में की गई है. अब मायके वालों का आरोप है कि उसे ससुराल में जहर देकर मारा गया है. उधर घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने विवाहिता के शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा दिया है.

बार-बार होती थी मारपीट

घटना के संबंध महिला के भाई रंजीत कुमार ने बताया की शादी करीब 12 साल पहले केंदुआ गांव निवासी सहदेव सिंह के पुत्र विनय कुमार से हुई थी. शादी के बाद से है हमेशा किसी ने किसी बात को लेकर प्रताड़ित किया जा रहा था. कई बार इस संबंध में समझौता भी हुआ. मगर उसके बावजूद बहन के साथ मारपीट की जाती रही. बहन ने रात में अपनी नौ साल की बेटी माही से खाना. मगर खाने के बाद उसकी बतीयत तेजी से बिगड़ने लगी. इसपर पूर्णिमा को सदर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई.

सौतेली सास, ननद पर लगा आरोप

मालूम हो कि महिला का पति पुणा में बीआरओ में क्लार्क की नौकरी करता है. उसने बताया कि घर में लड़ाई झगड़ा होते रहता था. मगर खाना खाने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी तभी उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई. वही घटना के संबंध में मायके वाले ने ससुर सहदेव सिंह, सौतेली सांस उषा देवी, ननद नीतू कुमार पर जहर देकर मारने का आरोप लगाया है. घटना की जानकारी मिलते हैं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा दिया है और मामले की जांच में जुट गई है.

यहां देखें वीडियो

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.