
Ikramuddin
इकराम मूल रूप से उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखते हैं मगर जन्म देश की राजधानी दिल्ली में हुआ. शुरुआती शिक्षा स्थानीय स्कूल में हुई. इसी के साथ ज्ञान हासिल करने ... और पढ़ें
School Girl Ka Video: सोशल मीडिया के जमाने में हर रोज कुछ ना कुछ इंटरनेट पर छाया ही रहता है. यहां कभी शादी ब्याह से जुड़े वीडियो धूम मचाते हैं तो कई बार डांस के वीडियो धमाल मचा देते हैं. अभी एक ऐसा ही जबरदस्त वीडियो सामने आया है. वीडियो स्कूल से जुड़ा है जिसमें एक छात्रा ऐसा हाहाकारी डांस करती हैं कि पलक झपकाना भी भूल जाएंगे. वीडियो नेटिजन को भी खासा पसंद आया है और अभी तक हजारों लाइक और व्यूज बटोर चुका है.
सामने आए चंद सेकंड के वीडियो में देख सकते हैं कि लड़की सहेलियों संग चुपके से क्लास से बाहर निकल आई. उसने दुपट्टा सिर पर रखा और इसे आंखों तक नीचें खींच लिया. अब ब्रैकग्राउंड में हिंदी फिल्म का गाना ‘अनारकली डिस्को चली’ प्ले होता है और स्कूली गर्ल और उसकी सहेलियां करीब में अपने-अपने स्टाइल में खड़ी हो गई.
फिर जैसे ही गाने के बोल कानों तक पहुंचे लड़की ने डांस शूरू कर दिया. उसने अपने ही पहले ही स्टेप में इतना बेहतरीन डांस कर दिखाया कि अपना सिर खुजाने लगेंगे. फ्रेम ये एक ऐसा दृश्य जिसे बार-बार देखने का मन करेगा. फ्रेम के आखिर में वो ऐसा हाहाकारी स्टेप कर दिखाती है कि कमाल लगेगा.
स्कूली गर्ल के डांस का ये वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लटेफॉर्म पर छाया हुआ है. इसे इंस्टाग्राम पर videonation.teb नाम के पेज पर भी अपलोड किया गया है. वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.