School Ka Video: टीचर ने मजेदार अंदाज में बनाया बच्चों का वीडियो, देख लिया तो धमाल लगेगा | देखें वीडियो

School Ka Video: वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह एक टीचर क्लास में बच्चों का वीडियो शूट कर रही है. उसके अंदाज पर सभी फिदा हो गए.

Published date india.com Published: May 2, 2024 3:41 PM IST
School Ka Video

School Ka Video: कुछ टीचर ऐसे होते हैं जिन्हें बच्चों से काफी लगाव हो जाता है. उनका पढ़ाने का तरीका ऐसा होता है जिस पर बच्चे भी उनके फैन हो जाते हैं. सोशल मीडिया पर टीचर और स्टूडेंट्स के बीच जबरदस्त बॉन्डिंग से जुड़े कई नजारे वायरल हुए हैं. इनमें दिखने वाला सीन दिल छू लेता है. अभी ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है जिसमें टीचर क्लास में इस अंदाज में बच्चों का फोटशूट कर रही है जिसे देखकर हर कोई उसका फैन हो गया. यह वीडियो तमिलनाडु के एक मोंटेसरी स्कूल का बताया जा रहा है. सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर यह धमाल भी मचाने लगा है.

टीचर का जबरदस्त अंदाज

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं किसी क्लास के सभी बच्चे एक साथ बैठे हुए हैं. उनके साथ कई टीचर भी दिखाई दे रही हैं. मालूम होता है कोई फंक्शन है और सभी का फोटोशूट हो रहा है. इस पल को कैमरे में कैद करने के लिए एक टीचर जमीन पर लेट गई और हाथ में फोन को पकड़ लिया. उसने दूसरी टीचर को कमांड दिया वो उसे अपनी ओर खींचे. इससे हुआ ये कि बच्चों का पैन शॉट कैमरे में कैद हो गया. टीचर के इस अंदाज से बच्चों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी. सभी बच्चे और टीचर खूब मस्ती करते दिख रहे हैं.

इंस्टाग्राम पर देखिए इस वीडियो को:

खूब वायरल हो रहा वीडियो

स्कूल का यह वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर धूम मचाने लगा है. इसे salem_mehendhi_studio and vrikshamontessoriinternational नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर भी अपलोड किया गया है. लाखों की संख्या में इस वीडियो को देखा जा चुका है. साथ ही नेटिजन्स भी खूब प्रतिक्रियाएं पोस्ट कर रहे हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.