लोकतंत्र पर लड़की का जवाब सुनकर हंसी नहीं रोक पाएंगे. (Photo/Instagram)
Class Ka Funny Video: सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो खूब शेयर किया जा रहा है. वीडियो स्कूल से जुड़ा है जहां छात्र खूब मेहनत से पढ़ाई करते हुए नजर आते हैं. इसमें टीचर छात्रों को पढ़ाते हैं और उनसे सवाल भी पूछते हैं. टीचर ने छात्रों से लोकतंत्र से जुड़ा सवाल भी पूछा और इसकी अलग-अलग ढंग से व्याख्या भी सुनने को मिली. इसी क्रम में टीचर एक छात्रा को बुलाते हैं और उससे लोकतंत्र से जुड़ा सवाल पूछते हैं. मगर इसके जवाब में लड़की ने ऐसा कुछ कहा जिसे सुनकर खुद स्कूल टीचर मानो भाग निकले. बरहाल लोकतंत्र के सवाल से जुड़ा टीचर का ये वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है. इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं.
वायरलवीडियो में देखेंगे कि स्कूल के अंदर पेड़ के नीचे क्लास चल रही है. टीचर कुर्सी पर आराम से बैठे हैं और छात्रों से सवाल पूछते हैं. उन्होंने ऐसे ही एक लड़की को खड़ा किया और पूछा कि लोकतंत्र किसे कहते हैं. वीडियो में टीचर लड़की से पूछते हैं, ‘लोकतंत्र किसे कहते हैं?’ इधर सवाल सुनते ही लड़की इसका अनोखा जवाब देती है. लड़की कहती है कि गांव में लोग जादू टोना तंत्र मंत्र करते हैं उसे ही लोकतंत्र करते हैं . अब लोकतंत्र पर लड़की का ऐसा जवाब सुनकर खुद टीचर का दिमाग घुमा गया. लड़की के पास खड़े अन्य छात्र भी खुद की हंसी नहीं रोक पाते हैं.
मजेदार है कि लड़की सवाल का इतना गलत जवाब देने के बाद ऐसा आत्मविश्वास दिखाती है मानो उसका जवाब 100 फीसदी बिल्कुल सही है. फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो सबसे ज्यादा देखने लायक है. मालूम हो वीडियोइंस्टाग्राम पर NaughtyFamily नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है. वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा कि ‘अमेरिका क्या कहता था..‘ एक कमेंट में लिखा गया, ‘अमेरिका अब चुपचाप हो गया है.‘ ऐसे ही एक मजेदार कमेंट लिखा गया कि वो स्त्री है और कुछ भी बोल सकती है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.