VIDEO: बच्चे के कान में घुस गई ऐसी चीज, देखकर खुद डॉक्टर के रोंगटे खड़े हो गए | देखिए वीडियो

Viral Video Today: अस्पताल में डॉक्टरों ने जब बच्चे के कान की जांच की तो उन्हें कुछ असामान्य लगा. तुरंत एंडोस्कोपी की गई. जैसे ही कैमरे से कान के अंदर देखा गया, डॉक्टर हैरान रह गए.

Published date india.com Published: February 18, 2026 10:39 AM IST
Viral Video Today
वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. (Photo/X)

Viral Video Today: वियतनाम से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है. दरअसल यहां एक छोटे बच्चे के कान में अचानक तेज दर्द हुआ, जब इसकी वजह पता चली तो पूरा परिवार ही हिल गया. शुरुआत में घरवालों को लगा कि शायद सामान्य इंफेक्शन है या नहाते समय कान में पानी चला गया होगा. उन्होंने घरेलू उपाय भी किए, लेकिन दर्द कम होने के बजाय और बढ़ता गया. बच्चा लगातार रोता रहा और बार-बार कान पकड़ रहा था. उसकी हालत देखकर माता-पिता घबरा गए और उसे तुरंत अस्पताल ले गए.

VIDEO: सड़क किनारे मजे से खाते हैं गोलगप्पे तो ये वीडियो देख लो आज, रोंगटे खड़े हो जाएंगे

कान में दिखी असामान्य चीज

अस्पताल में डॉक्टरों ने जब बच्चे के कान की जांच की तो उन्हें कुछ असामान्य लगा. तुरंत एंडोस्कोपी की गई. जैसे ही कैमरे से कान के अंदर देखा गया, डॉक्टर हैरान रह गए. बच्चे के कान के भीतर एक छोटा सा स्क्रू फंसा हुआ था. माना जा रहा है कि खेलते समय किसी खिलौने का स्क्रू निकलकर उसके कान में चला गया होगा.

सुनने की क्षमता हो जाती प्रभावित

डॉक्टरों ने बताया कि स्क्रू कान के पर्दे यानी ईयरड्रम के बहुत करीब पहुंच गया था. ईयरड्रम बेहद नाजुक हिस्सा होता है और उसमें जरा सी चोट भी सुनने की क्षमता को प्रभावित कर सकती है. अगर इलाज में थोड़ी भी देर होती तो बच्चे की सुनने की शक्ति को स्थाई नुकसान पहुंच सकता था.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

सावधानी से निकाल दिया स्क्रू

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टरों ने तुरंत ऑपरेशन करने का फैसला लिया. सावधानीपूर्वक प्रक्रिया के दौरान स्क्रू को सफलतापूर्वक बाहर निकाल लिया गया. राहत की बात यह रही कि बच्चे के कान के पर्दे को कोई नुकसान नहीं पहुंचा और उसकी सुनने की क्षमता सुरक्षित रही.

एक्स पर देखें वीडियो

क्या बोले नेटिजन्स

यह घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है. वीडियो देखने के बाद लोग हैरान हैं कि इतनी छोटी चीज कान के अंदर कैसे पहुंच गई. कई लोगों ने डॉक्टरों की सतर्कता और तकनीक की तारीफ की, वहीं कुछ ने इसे माता-पिता के लिए चेतावनी बताया. मालूम हो वीडियो एक्स पर @Nalanda_index नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.