कोई काम नहीं था तो एक-दूसरे को ही पीटने लगे चौकीदार, VIDEO देखकर हंसी नहीं रुकेगी

Viral Video: वायरल वीडियो में देखेंगे कि दोनों चौकीदार लिफ्ट में तभी दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई. ये बाद में इतनी बढ़ गई कि लोगों को बीच बचाव कराना पड़ा.

Published date india.com Updated: October 19, 2025 7:21 AM IST
Fight Video
चौकीदारों के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.

Viral Video Today: सोशल मीडिया की दुनिया में दो चौकीदारों की मारपीट से जुड़ा वीडियो खूब देखा जा रहा है. इसमें दोनों बिना किसी बात के आपस में भिड़ गए और एक-दूसरे से मारपीट करने लगे. बताया गया कि मामला नवी मुंबई के नेरुल में डीवाई पाटिल स्टेडियम के आसपास का है. वीडियो में देखा जा सकता है कि शुरू में दोनों सुरक्षा गार्ड लिफ्ट में आपस में बहस करते हुए नजर आते हैं, जो जल्दी ही हाथापाई में बदल जाती है.

एक-दूसरे को पीटने लगे सुरक्षागार्ड

शुरू में तो ऐसा लगता है कि मामला कुछ नहीं है. मगर जैसे-जैसे वीडियो आगे बढ़ता है, दोनों के बीच खूब मारपीट होती हुई नजर आती है. शुरुआत में एक चौकीदार दूसरे को धक्का देता है. इसमें फिर दूसरा पहले वाले तो धक्का देता है. अब फ्रेम में जो कुछ नजर आता है हंसी रोकना मुस्किल होगा. इसमें देखेंगे कि फिर दोनों लिफ्ट से बाहर निकलकर आपस में कुश्ती करने लगते हैं.

देखकर हंसी नहीं रोक पाएंगे

दोनों कभी एक-दूसरे को धक्का देते हैं, कभी जमीन पर गिराकर रेसलिंग करते नजर आते हैं. बीच-बीच में कुछ लोग उन्हें रोकने की कोशिश करते हैं, लेकिन इन दोनों की ‘जंग’ जारी रहती है. वीडियो का एक हिस्सा जहां एक चौकीदार दूसरे को ‘सुपरमैन’ की तरह उठाकर फेंकता है, वहां हंसी रोक पाना मुश्किल हो जाता है।

देखिए वीडियो

वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसे एक्स पर @gharkekalesh नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.