Shaadi Ka Video Man Stole Bread From A Person Plate People Rects Brother Do Not Do Such Scams
Shaadi Ka Video: पलक झपकते ही शख्स ने प्लेट से उड़ा दी रोटी, लोगों की लगी थी कतार, तेजी देख हर कोई हैरान | VIDEO
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसे देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं. वीडियो किसी पार्टी का है, जहां रोटी लेने के लिए लाइन लगी थी.
Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन आपको कुछ नया और दिलचस्प देखने को जरूर मिल जायेगा. चाहे वो इंस्टाग्राम हो, फेसबुक, एक्स हो हर जगह अलग-अलग चीजें वायरल होती रहती हैं. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जो लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है. वायरल हो रहा यह वीडियो किसी शादी या पार्टी का है. इसमें कुछ लोग फूड स्टॉल के पास खड़े होकर खाना ले रहे हैं. आइये जानते हैं इस वीडियो में ऐसा क्या खास है जिससे यह सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग फूड स्टॉल के पास खड़े होकर खाना ले रहे हैं. इसी बीच एक शख्स तंदूरी रोटी उठाकर अपनी प्लेट में रखता है और दूसरी रोटी लेने के लिए स्टॉल की तरफ देखता है. तभी, एक दूसरा व्यक्ति उसकी प्लेट से रोटी उठाकर चुपचाप वहां से चलते बनता है. नजारा देखकर रोटी वाला शख्स हैरान रह जाता है. यह मजेदार घटना देखकर आप भी हंसने पर मजबूर हो जाएंगे. हालांकि, यह वीडियो कहां का है इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है, लेकिन सोशल मीडिया पर इसे खूब शेयर किया जा रहा है.
इस वीडियो को एक्स प्लेटफॉर्म पर @TheDogeVampire नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो के साथ कैप्शन लिखा गया है, ‘विलन पैदा नहीं होते, वो बनाए जाते हैं’. खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं. कमेंट सेक्शन में लोग मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “ऐसा ही होता है, खासकर जब भीड़ ज्यादा होती है.”. दूसरे ने लिखा, “ऐसे लोगों के लिए नरक में अलग से तेल तैयार हो रहा है।” एक यूजर मजेदार कमेंट करते हुए लिखता है कि ‘भाई, ऐसे स्कैम मत करो.’
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.