अपनी मुराद पूरी हो इस लिए भक्त अपने भगवान को प्रसन्न करने के लिए हर कोसिस करते है । कही लाखो का चढ़वा और कही करोडो के हिरे और जेवरात चढ़ाते है । लेकिन इस गुरुद्वारे में भक्त बाबा को प्रसन्न करने भक्त जहाज चढ़ाते है ।
पंजाब के जालंधर जिले में संत बाबा निहाल सिंह जी गुरुद्वारा है जहां पर खिलौने के हवाई जहाज को चढ़ाने से लोगों की विदेश जाने की इच्छा पूरी हो जाती है। एनआरआई क्षेत्र के रूप में मशहूर पंजाब के दोआबा इलाके के लोगों की और युवाओं में इसके प्रति गहरी आस्था है । हर नवजवान जिसकी तमन्ना है विदेश में जाकर नौकरी हासिल करने की और उसमे की दिक्कत आती है तो लोग यहाँ आकर अपनी प्रार्थना करते है ।
इस गुरुद्वारे की चर्चा देश में ही नही बल्कि विदेशो में भी है हर साल यहाँ हजारो भक्त आते है और गुरुद्वारे के पास की दुकानों से जहाज खरीद कर चढ़ाते है इन खिलौने की जहाज की कीमत सौ रूपये से लेकर हजार रूपये तक होती है सच भारत की परम्परा और रीति रिवाज में आज भी कई अनूठे बाते है जो सोचने और समझने पर मजबूर कर देते है ।
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.