Viral Video: समुद्र में गए शख्स को शार्क ने सामने से घेर लिया, आगे जो हुआ हिल ही जाएंगे- देखें वीडियो
Shark Ka Video: समुद्र में स्कूबा डाइविंग कर रहा शख्स शार्क के सामने पड़ गया. फिर अगले ही सेकेंड ऐसा नजारा दिखा जो अंदर तक हिला देगा.
Shark Ka Video: समुद्री जीवों में शार्क को सबसे खतरनमाक समझा जाता है. समुद्र में उसका रास्ता काटना अन्य जीवों के लिए इतना खतरनाक साबित हो सकता है कि आप यकीन भी ना करेंगे. रास्ता काटना पर शार्क इसे धमकी के तौर पर लेती है और तगड़ा पलटवार करती है. सोशल मीडिया पर अभी शार्क से ही जुड़ा एक वीडियो सामने आया है , जिसमें वो स्कूबा डाइविंग के लिए समुद्र में गए शख्स को सामने से घेर लेती है. वीडियो पोस्ट होते ही सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है.
शख्स पर शार्क ने किया हमला
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि समुद्र में एक शख्स स्कूबा डाइविंग के लिए समुद्र में जाता है. वो पानी में नई-नई चीजों को एक्सपलोर करता है. वो थोड़ा और नीचे जाता है मगर सामने से शार्क आ रही होती है. शख्स ने देखते ही उसे घेर लिया और उसका हाथ मुंह में दबोच लिया. वीडियो में जिस तरह का नजारा देखने को मिल रहा है वैसा आमतौर पर कभी देखने को नहीं मिलता है.
यहां देखिए वीडियो
समु्द्र से जुड़े इस वीडियो को discoversharks नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर अपलोड किया गया है. खतरनाक नजारे को देख सोशल मीडिया यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं. अभी तक वीडियो को हजारों व्यूज मिल चुके हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें