Sher Aur Bhense Ka Video: वाइल्ड एनिमल के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखे जाते हैं. ज्यादातर शेर, बाघ, मगरमच्छ और बंदर से जुड़े नजारे देखने को मिलते हैं. शेर और बाघ जहां हमेशा शिकार दबोचते नजर आते हैं तो बंदर ज्यादातर शरारत के मूड में ही नजर आते हैं. मगर कई बार कुछ ऐसे सीन भी दिखाई देते हैं जिनपर यकीन कर पाना मुश्किल हो जाता है. ठीक इसी तरह का नजारा वायरल हो रहा है, जो शेर और भैंसे की लड़ाई से जुड़ा है. आमतौर पर शेर अपने शिकार को बिल्कुल नहीं छोड़ने के लिए जाना जाता है. मगर इसमें ऐसा कुछ हुआ कि शेर दुम दबाकर भाग गया. भैंसों के बल से वो इतना डर गया कि कुछ ही सेकेंड में शिकार छोड़कर भाग निकला.
कमजोर समझकर किया अटैक
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो मं आप देख सकते हैं कि शेर जंगल में शिकार की तलाश में निकला है. इतने में उसे एक भैंसा पानी में बैठा नजर आता है. वो उसे कमजोर और अकेला समझकर हमला कर देता है. शेर खुद पानी में उतरता और भैंसे की पीठ पर वार करता है और फिर उसका पैर दबोच लेता है. भैंसा छटपटाता है और फिर मदद की गुहार लगाता है. साथ ही ये भी सुनिश्चित करता है उसे कमजोर नहीं पड़ना है. शेर लगातार अपनी पकड़ को मजबूत करता जाता है. इतने में भैंसों का एक पूरा झुंड वहां पहुंच गया और सबने मिलकर शेर को गुस्से वाला रूप दिखाया. भैंसों की इतनी ताकत देख शेर कांपने लगा और शिकार छोड़कर भाग निकला.
एक्स पर यहां देखिए वीडियो को:
A lone water buffalo finds itself in serious danger when a lion attacks—but just when things look hopeless, the buffalo’s herd charges in to save the day. This incredible moment in the wild shows the power of unity and the strength of the herd pic.twitter.com/1v8nFrTnOC
इस तरह भैंसे ने अपनी पूरी टीम बुलाकर शेर की दुखती नस दबा दी और खुद की जान बचा ली. जंगल का यह वीडियो हमें ये सीख देता है कि एकता में वाकई में बहुत ताकत होती है. अगर भैंसा अकेला रह जाता तो शेर उसे शिकार बना चुका होता. इस वीडियो को @Axaxia88 नाम के एक्स हैंडल पर शेयर किया गया है. चंद सेकेंड का यह वीडियो लाखों में व्यूज और लाइक्स बटोर चुका है. इस पर नेटिजन्स के जमकर रिएक्शन पोस्ट हो रहे हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.