
Nandan Singh
नंदन सिंह ने पत्रकारिता में करियर की शुरुआत साल 2015 में ईनाडु डिजिटल यानी ईटीवी (हैदराबाद) से की. यहां इन्होंने बतौर कॉपी राइटर करीब 10 महीनों तक काम किया. सीखने ... और पढ़ें
Sher Aur Bhense Ki Ladai: शेर को उसकी जबरदस्त ताकत के लिए जाना जाता है. इसी कारण से वो जंगल का राजा भी कहलाता है. बहुत कम ही ऐसा देखने को मिलता है कि जंगल का कोई दूसरा जानवर शेर से टकराने की हिम्मत करे. मगर अभी जो सीन सामने आया है उसमें ये सब देखने को मिल रहा है. वीडियो में शेर और जंगली भैंसे की लड़ाई देखने को मिल रही है. इसमें भैंसे ही बजाय शेर की ही हालत खराब हो गई. उसे लड़ाई में इतनी मार पड़ी कि बेचारा मूर्छित होकर वहीं गिर पड़ा और उठने की हालत में भी नजर नहीं आया.
जंगल से जुड़े इस वीडियो में देख सकते हैं कि शेर भूख मिटाने के लिए शिकार की तलाश में है. तभी उसे भैंस का बछड़ा नजर आता है. फिर क्या था शेर के मुंह में पानी आ गया. वो उसे शिकार बनाने के लिए दौड़ पड़ा. बछड़ा भी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगा. इन्हीं सबके बीच जंगली भैंसे की नजर शेर पर पड़ गई. फिर क्या था भैंसा तेज रफ्तार से दौड़कर आया और पूरी ताकत से शेर पर करारा वार कर दिया. भैंसे से पड़ी टक्कर से शेर हवा में कई फीट उपर उछल गया और फिर जमीन पर धड़ाम हो गया. देखकर ऐसा लगा मानो सड़क पर दो तेज रफ्तार गाड़ियों की टक्कर हो गई है.
आगे देख सकते हैं कि शेर गिरते ही मानो बेहोश हो गया. भैंसा यहीं नहीं माना उसने शेर को कई बार अपने ताकतवर पैरों से कुचल भी दिया. इस तरह शेर को अंदाजा भी नहीं था कि भैंसा उसकी ये हालत कर देगा. इस लड़ाई में भैंसे की जीत हुई और जंगल का राजा हार गया. वाइल्ड एनिमल से जुड़ा यह वीडियो अब खूब देखा जा रहा है. किसी को भी अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो पा रहा है. इसे p_k_maurya_up_63_ नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया गया है. इस पर नेटिजन्स जमकर रिएक्ट कर रहे हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.