Sher Ka Video: कुत्ते से पिट गया जंगल का राजा, शेर की ऐसी दुर्गति नहीं देखी होगी कभी | देखें वीडियो

Sher Ka Video: इसमें देख सकते हैं कि किस तरह शेर हमला करते ही फंस जाता है. डॉगी ने उसे उल्टा सबक सिखा दिया. नजारा देखकर किसी को भी यकीन नहीं हो रहा है.

Published date india.com Updated: December 21, 2025 1:13 PM IST
Sher Ka Video

Sher Ka Video: शेर को उसकी ताकत के कारण जंगल का राजा माना जाता है. जंगल में कुछ जानवर को छोड़कर ज्यादातर उससे घबराते ही नजर आते हैं. शेर की आहट भर से दूसरे जानवर रास्ता बदलकर छिप जाते हैं. उसकी दहशत ही ऐसी होती है कि कोई भी उससे पंगा लेने की नहीं सोचता. इन सबके के बाद भी कोई जानवर शेर की हालत खराब कर दे तो देखकर कैसा लगेगा. निश्चित तौर पर आंखों पर यकीन ही नहीं होगा. फिलहाल इसे से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है जिसे देखकर हर कोई हर किसी के होश उड़ हुए हैं. इसमें एक कुत्ता, शेर की दुर्गति करता नजर आ रहा है.

शेर की हुई बेइज्जती

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कुछ टूरिस्ट जंगल सफारी का मजा लेने गए हैं. वो गाड़ी में सवार हैं और घूम रहे हैं. उनके साथ उनका पालतू डॉगी भी दिख रहा है, जो लाल पट्टे से बंधा हुआ है. अचानक से एक शेर की इंट्री होती है और वो टूरिस्टों पर हमला कर देता है. मगर जैसे ही वो गाड़ी तक पहुंचता है डॉगी उसी पर पलटवार कर देता है. डॉगी ने अपने मुंह से शेर का जबड़ा ही दबोच लिया. उसकी पकड़ इतनी मजबूत दिखाई देती है कि शेर का छुटना ही मुश्किल हो गया. शेर की ऐसी हालत खराब होती है जिसे देखकर आंखों पर यकीन कर पाना ही मुश्किल हो जाता है.

यहां देखिए इस वीडियो को:

खूब वायरल हो रहा वीडियो

वीडियो में आप आगे देखेंगे कि कुत्ते की मजबूत पकड़ ने शेर को हंसी का पात्र बना दिया. कई टूरिस्ट इस दौरान कुत्ते की पकड़ से शेर को छुड़ाने की कोशिश में लगे हुए हैं. हालांकि यहीं पर यह नजारा थोड़ा अवास्तविक लगना शुरू हो जाता है. वीडियो को एआई द्वारा बनवाया गया है. ज्यादातर यूजर्स का भी यही मानना है कि यह वीडियो वास्तविक नहीं है. इसे wildlife011 नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर अपलोड किया गया है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.