Sher Ka Video: जंगल में कोई भी दूसरा जानवर शेरों के सामने टिक नहीं पाता है. शेर जिसे चाहे उसे दबोचकर शिकार बनाने की क्षमता रखता है. मगर कुछ इक्के दुक्के केस ऐसे आ जाते हैं जब शेर अपने शिकार से ही पिटने लगता है. कई बार शेर हाथी के साथ-साथ हिप्पो और भैंसे से भी पिटते दिखा है. लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि ऐसा हर बार होगा. सोशल मीडिया पर शेर और शेरनियों से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों एक जिराफ को आसान शिकार समझने की भूल कर बैठते हैं. फिर जिराफ ने दोनों को ऐसा सबक सिखाया वो जिंदगी भर याद रखेंगे.
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देखेंगे कि जिराफ जंगल में चुपचाप खड़ा है. मगर शेरों की टोली की नजर उस पर पड़ जाती है. आसान शिकार समझकर सभी ये प्लान बनाते हैं कि किस तरह उसका शिकार किया जाए. शेर और शेरनियों का दल जिराफ को चारों ओर से घेर लेता है. जैसे ही उन्होंने जिराफ पर हमला करना शुरू किया उसने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया. जिराफ शेर और शेरनियों को बारी-बारी से तगड़ी किक मारने लगा. किक लगते ही वे कहीं दूर जाकर गिर जाते है. जिराफ ने शेर के साथ-साथ शेरनियों को भी बुरी तरह पिट दिया. मालूम होता है जिराफ से पिटकर शेरों ने शिकार का ख्याल अपने दिमाग से निकाल दिया होगा.
शेरों को लगता है ये मालूम नहीं था कि जिराफ की किक इतनी तेज होती है अगर किसी को सही से पड़ जाए तो जान भी जान सकती है. उन्होंने उसे आसान शिकार समझा और नतीजे में उन्हें पिटाई मिली. हालांकि, हर बार जंगल में ऐसा नजारा देखने को नहीं मिलता है. कई केस में शेरों ने आसानी से जिराफ को शिकार भी बनाया है. वाइल्ड एनिमल फाइट से जुड़े इस वीडियो को abonashmu नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर अपलोड किया गया है. एक यूजर ने लिखा है, ‘मेरी कामना थी कि अंत वाली किक शेर के सिर में लगती.’ एक और यूजर ने लिखा है, ‘जिराफ ही असली राजा है.’
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.