Sher Ka Video Ladki Ko Utha Le Gaya Sher Ladki Aur Sher Ka Video Animal Video Google Trends Lion Attacks Girl While Entered In Car What Happened Next You Wouldnt Believe Horror Video Went Viral
Sher Ka Video: गाड़ी में बैठने ही वाली थी लड़की तभी घसीटकर ले गया शेर, आगे जो हुआ सोच भी नहीं सकते- देखें वीडियो
Sher Ka Video: इस वीडियो में आप देखेंगे कि कैसे लड़की पर शेर अचानक हमला बोल देता है. वो संभल पाती उससे पहले वो घसीटकर ले जाता है.
Sher Ka Video: वाइल्ड एनिमल से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर खूब शेयर किए जाते हैं. इनमें शेर, चीता, बाघ और तेंदुआ जैसे जानवर खूंखार रूप में नजर आते हैं. तो वहीं बंदर और भालू जैसे जानवर मस्ती के मूड में दिखाई देते हैं. अभी जो वीडियो सामने आया है वो एक शेर से ही जुड़ा है और इस बार उसने किसी जानवर पर नहीं बल्कि इंसान को निशाना बनाया है. वीडियो में देख सकते हैं कि किस तरह शेर आता है और कार में बैठ रही लड़की को उठाकर ले जाता है.
लड़की पर शेर का हमला
वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह शेर जंगल से निकलकर रिहायशी इलाके में पहुंच जाता है. वहां एक लड़की कार में बैठती नजर आ रही है लेकिन तभी वहां शेर आ धमकता है. वो उसे घसीटकर ले जाने लगता है. कार में बैठे अन्य लोग शेर की तरफ भागते है. वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर खूब वायरल हो रहा है.
आजतक आपने शेर को दूसरे जानवरों का शिकार करते हुए ही देखा होगा. लेकिन ये कभी नहीं देखा होगा कि वो किसी इंसान को निशाना बनाए. लेकिन इस वीडियो में ये हैरान कर देने वाला नजारा देखने को मिल रहा है. वीडियो कहां और किस जगह का है उसके बारे में फिलहाल कोई खास जानकारी नहीं है. इसे animals_powers नामक इंस्टाग्राम एकाउंट पर भी शेयर किया गया है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.