Sher Ka Video Lions Attack Video Google Trends Today Trending Video Man Wanted To Fun In Jungle But Lions Herd Taught Solid Lesson Omg Video Goes Viral
Sher Ka Video: मस्ती करने जंगल गया था शख्स, मगर शेरों की टोली ने बेचारे को फुटबॉल बना दिया | देखें वीडियो
Sher Ka Video: शख्स बड़े से बैलून में घुसकर जंगल पहुंचा था ताकि कोई जानवर उसे नुकसान ना पहुंचा सके. तभी शेरों की नजर उस पर पड़ गई.
Sher Ka Video: सोशल मीडिया पर एक से एक वीडियो देखने को मिलते हैं. इनमें वाइल्ड एनिमल से जुड़ वीडियो खूब ध्यान खींचते हैं. कभी शेर का शिकार करते हुए वीडियो सामने आता है, तो कभी हाथी या भालू की मस्ती देखने को मिलती है. इन दिनों शेरों की टोली से जुड़ा एक हैरान कर देने वाला वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक शख्स अपनी जान जोखिम में डालते हुए बड़े से गोल बैलून के अंदर घुसा हुआ दिखाई देता है. वह खुले मैदान में शेरों के बीच खड़ा हो जाता है. शुरुआत में शेर दूर से उसे देखते हैं और समझने की कोशिश करते हैं कि आखिर यह अजीब सी चीज है क्या. जैसे ही शेरों की नजर उस पर पड़ती है, वे धीरे-धीरे उसकी तरफ बढ़ने लगते हैं.
शेरों ने बनाया फुटबॉल
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि शेर और शेरनियां बैलून के पास पहुंचकर उसे सूंघते हैं और फिर अपने पंजों से पकड़ने की कोशिश करते है. जैसे ही कोई शेर बैलून को छूता या पकड़ता है, अंदर बैठा शख्स लुढ़कते हुए आगे की ओर गिर जाता है. यह सिलसिला बार-बार चलता रहता है. शेर इसे खेल समझकर कभी धक्का देते हैं, तो कभी पंजों से घुमाते हैं. कुछ देर बाद शेरनियों के बच्चे भी इस खेल में शामिल हो जाते हैं और बैलून को गेंद की तरह इधर-उधर करने लगते हैं. दूसरी तरफ, बैलून के अंदर बैठा शख्स बिल्कुल फुटबॉल की तरह इधर-उधर लुढ़कता नजर आता है. उसकी हालत देखकर ऐसा लगता है मानो उसने जंगल में जाकर बहुत बड़ी गलती कर दी हो.
जंगल का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे देखकर हैरान हैं. कई यूजर्स का कहना है कि यह बहुत खतरनाक स्टंट है और इसमें जरा सी चूक जानलेवा हो सकती है. कुछ लोग इसे शेरों की मासूम जिज्ञासा बता रहे हैं, तो कुछ इसे इंसान की बेवकूफी कह रहे हैं. वीडियो में शेर किसी तरह का हमला नहीं करते, लेकिन उनका ताकतवर शरीर और तेज पंजे कभी भी नुकसान पहुंचा सकते हैं. स्पष्ट कर दें कि खबर वायरल वीडियो के आधार पर बनाई गई है. इसकी सत्यता की पुष्टि किसी भी प्रकार से इंडिया डॉट कॉम हिंदी नहीं करता है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.