Sher Ka Video: बछड़े के लिए शेर से भिड़ गया भैंसा, फिर जो हुआ दहल उठा हर कोई | देखें वीडियो

Sher Ka Video: इस वीडियो में देख सकते हैं कि किस तरह बछड़े के लिए भैंसा शेरों से भिड़ जाता है. फिर जो हुआ वाकई दहल उठेंगे.

Published date india.com Published: October 10, 2025 12:02 PM IST
Sher Ka Video

Sher Ka Video: सोशल मीडिया पर एक बेहद चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक भैंसा अपने बछड़े की जान बचाने के लिए शेरों से भिड़ जाता है. जंगल के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बछड़ा अकेला घूम रहा होता है, और तभी दो शिकारी शेर उस पर हमला करने की कोशिश करते हैं. लेकिन तभी उसका पिता यानी एक ताकतवर भैंसा दौड़कर वहां पहुंचता है और बिना डरे शेरों से भिड़ जाता है. वह शेरों को बछड़े से दूर करने के लिए पूरी ताकत से जोर लगाता है. मगर फ्रेम में आगे जो कैद हुआ उसने सबको हिलाकर रख दिया.

शेरों से भिड़ा भैंसा

वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि भैंसे को आते देख शेर बछड़े को छोड़ देते हैं और अब पूरा हमला भैंसे पर कर देते हैं. वीडियो में दिखता है कि दो शेर मिलकर भैंसे को नीचे गिराने की कोशिश कर रहे हैं. वे उसके शरीर को अपने पंजों और दांतों से जकड़ लेते हैं. भैंसा भी हार नहीं मानता और पूरी ताकत से झटके मारता है ताकि शेरों से खुद को छुड़ा सके. वहीं, पास में खड़ा बछड़ा डरा-सहमा सब कुछ देख रहा होता है, जैसे उसे समझ नहीं आ रहा हो कि अब क्या होगा.

एक्स पर देखिए वीडियो को:

बछड़े पर भी हमला

जैसे ही भैंसा दो शेरों से लड़ रहा होता है, अचानक एक तीसरा शेर दूर से दौड़ता हुआ आता है और सीधे बछड़े पर हमला कर देता है. यह नजारा बेहद खौफनाक होता है, जिसे देखकर हर कोई दहल जाता है. वीडियो में साफ नजर आता है कि तीसरे शेर का मकसद है शिकार को किसी भी हालत में पाना, चाहे उसकी कीमत कुछ भी हो. इस पूरी घटना को जिसने भी देखा, उसका दिल दहल गया. सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को बार-बार देख रहे हैं और अपनी भावनाएं जाहिर कर रहे हैं. इसे @TheeDarkCircle नाम के एक्स हैंडल पर शेयर किया गया है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.