बचपन से ही आपने शेर जंगल का राजा है ये सुना होगा, लेकिन कभी-कभी राजा को भी चुनौती का सामना करना पड़ जाता है. जंगल में कई जानवर ऐसे हैं, जो अपनी ताकत और हिम्मत के बल पर शेर को भी मात दे देते हैं. गैंडा उन्हीं जानवरों में से एक है, ये अपनी ताकत के कारण शेर के लिए मुसीबत खड़ी कर सकता है. हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने यह साबित कर दिया कि शेर गैंडे से डारता है.
गैंडे ने निकाल दी शेर की हेकड़ी
वीडियो में आप देखेंगे कि कि शेर बड़े आत्मविश्वास के साथ गैंडे की ओर बढ़ता है. मगर, गैंडे ने शेर को ज्यादा सोचने का मौका नहीं दिया. जैसे ही शेर गैंडे के करीब जाने की कोशिश करता है, वह अपनी ताकत दिखाते हुए शेर की ओर तेजी से दौड़ गया. गैंडे की उसकी तरफ बढ़ते देख शेर घबरा गया और तुरंत पीछे हटने लगा. फिर, शेर की हालत देख शेरनी भी वहां पहुंचने पर मजबूर हो गई.
गैंडे ने अपनी ताकत दिखा ये साबित कर दिया कि जंगल का राजा केवल शेर नहीं हो सकता. बता दें कि शेर की राजशाही उसकी ताकत और हिम्मत पर आधारित है, लेकिन गैंडे जैसे जानवर उसे हराने की क्षमता रखते हैं. इस घटना ने दिखाया कि गैंडे के आत्मविश्वास और हिम्मत ने शेर को पीछे हटने पर मजबूर कर दिया. यह वीडियो देखकर लोग समझ गए कि जंगल का राजा होना भी हमेशा आसान नहीं है.
लोगों ने किए मजेदार कमेंट
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे, इस वीडियो को देखकर लोग मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- गैंडे ने शेर को उसकी औकात दिखा दी, जबकि दूसरे ने कहा कि गैंडे ने शेर को बता दिया कि हर राजा को अपने से ताकतवर के आगे झुकना पड़ता है. इस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं और यह शेर के लिए सबक बनी है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.