Sher Ka Video: अचानक शेर की रडार पर आ गया कार चालक, फिर जो हुआ हिल ही जाएंगे | देखें वीडियो

Sher Ka Video: इसमें देखा जा सकता है कि किस तरह शेर जंगल से निकलकर कार चालक पर हमला बोल देता है. जो हुआ सोच भी नहीं सकते.

Published date india.com Updated: January 17, 2025 9:19 AM IST
Sher Ka Video

Sher Ka Video: सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जो शेर के हमले से जुड़ा है. इसमें एक शेर जंगल से बाहर आता है और उसकी नजर कार पर पड़ती है. शेर तेज कदमों के साथ रास्ते पर खड़ी कार की ओर बढ़ता है. देखते ही देखते शेर कार के पास पहुंच जाता है और उसमें बैठे शख्स पर हमला करने के लिए छलांग लगा देता है. फ्रेम में कैद हुआ आगे का नजारा सबके होश उड़ा रहा है. शेर से जुड़ा इस वीडियो जंगल के पास एक सड़क पर शूट किया गया है. इस पर नेटिजन्स के भी जमकर रिएक्शन आ रहे हैं.

शेर का अचानक हमला

वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि जब शेर कार के पास पहुंचता है तो कार में बैठे शख्स को डर में डाल देता है. शेर ने छलांग लगा दी और गाड़ी में घुसने की कोशिश की. यह दृश्य बेहद खतरनाक था, क्योंकि शेर की ताकत और तेज गति किसी भी पल खतरनाक हो सकती थी. लेकिन ड्राइवर ने तुरंत फुर्ती दिखाई और गाड़ी को पीछे कर दिया, जिससे वह शेर से सुरक्षित बच गया. ड्राइवर की तेज सोच और सही समय पर गाड़ी को पीछे करने की वजह से उसकी जान बच पाई.

यहां देखिए वीडियो इंस्टाग्राम पर:

ड्राइवर ने फुर्ती से बचाई अपनी जान

यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और लोग इस पर हैरान हो रहे हैं. वीडियो में शेर के हमले और ड्राइवर की त्वरित प्रतिक्रिया को देखकर यूजर्स ने कई तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं. कुछ लोग ड्राइवर की समझदारी की तारीफ कर रहे हैं, जबकि कुछ लोग यह सोच रहे हैं कि शेर ने अचानक हमला क्यों किया. यह वीडियो लोगों को यह भी याद दिला रहा है कि जंगली जानवरों के पास बहुत ताकत होती है और उनसे हमेशा सतर्क रहना चाहिए. इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं और अब तक इसके बारे में चर्चा जारी है. इसे viral_ka_tadka नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर अपलोड किया गया है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.